{"_id":"5a033a404f1c1baf678ba31c","slug":"111510160960-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबाघाट-सोलन मार्ग पर मिट्टी के ढेर दे रहे हादसे को न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबाघाट-सोलन मार्ग पर मिट्टी के ढेर दे रहे हादसे को न्यौता
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खराब सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। चंबाघाट-सोलन मार्ग पर मिट्टी के ढेर आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। सड़क पर मिट्टी बिखरने से संकरी हो गई है। सड़क के संकरी होने से तीखे मोड़ों पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। मार्ग से रोजाना छोटे और बड़े सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन मिट्टी फेंके जाने से एक साथ दो वाहन आसानी से नहीं गुजर सकते। यहीं नहीं इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों की संख्या में ऑटो और ओल्ड बस स्टैंड के लिए बसें गुजरती हैं जोकि सवारियों से भरी रहती हैं। ऐसे में यदि इन मोड़ों से कोई वाहन गुजरता है तो उसे पास तक देने के लिए जगह नहीं बचती। कई बार वाहन चालकों को इन मोड़ों पर एकदम ब्रेक मारनी पड़ती है जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। यहां पहाड़ी की कंटिग से गिरी मिट्टी सड़क पर फैली रहती है। रोजाना यहां से संबंधित विभाग सहित अन्य अधिकारी भी आवाजाही करते हैं। लेकिन इसके बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
हटा दी जाएगी मिट्टी : ठाकुर
नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता बीएस ठाकुर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। यदि ऐसा है तो सड़क से मिट्टी को साफ कर दिया जाएगा ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
हटा दी जाएगी मिट्टी : ठाकुर
नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता बीएस ठाकुर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। यदि ऐसा है तो सड़क से मिट्टी को साफ कर दिया जाएगा ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन