{"_id":"5a0099eb4f1c1b87698b9b84","slug":"111509988843-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावना और सौरव को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक चुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावना और सौरव को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक चुना
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समापन शिविर में मेधावियों को सम्मानित किया गया। समापन समारोह के कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने मां सरस्वती के चरणों में दीप जलाकर की। स्वयंसेविका भावना वर्मा ने शिविर के सात दिनों की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा आरती सोनी, संतोष विश्रोजवार और अश्विनी विश्रोजवार ने विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजनों से बच्चों की दशा और दिशा बदलती है। उन्होंने भावना वर्मा और सौरव को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक के रूप में पुरस्कृत किया। जयंती और पंकज को श्रेष्ठ कलाकार के रूप में नवाजा गया।
विज्ञापन