फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अब मरीजों से अस्पताल प्रबंधन पूछेगा कैसा मिला उपचार

अब मरीजों से अस्पताल प्रबंधन पूछेगा कैसा मिला उपचार

Mon, 06 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब इलाज के साथ रोगियों से उनका फीड बैक भी लिया जाएगा। इसके लिए पर्ची काटते समय रोगियों के मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी भी उनसे ली जा रही है। यह जानकारी पर्ची में अंकित हो रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी या उनकी टीम के सदस्य इस नंबर पर इलाज के बाद उनसे अस्पताल में दी जा रही सुविधा और अन्य की जानकारी लेगा। इसका कार्य क्षेत्रीय अस्पताल में शुरू हो गया है।
विज्ञापन

लोगों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा का आला अधिकारियों को भी पता रहेगा। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में जिला सिरमौर, शिमला और अन्य क्षेत्र के लोग इलाज के लिए आते हैं। इनकी पर्ची कटवाते समय सिर्फ उनका नाम, आयु और किस डॉक्टर के पास दिखाना है या फिर क्या बीमारी है से संबंधित पर्ची बनाई जाती थी। लेकिन उनकी पर्ची बनाने के बाद उन्हें क्या सुविधा मिली इस बारे में जानकारी जुटाना मुश्किल हो जाता है। इसके तहत स्वास्थ्य सेंटर द्वारा अस्पताल में पर्ची बनाते समय रोगी के नाम के साथ उसका मोबाइल नंबर, पिता या पति का नाम दर्ज करवाना पड़ेगा। वहीं जिस रोगी से फीडबैक लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों सहित उनकी टीम के सदस्य फोन के माध्यम से बात करेंगे। इसमें रोगियों को दिए जाने वाले उपचार के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी कहीं उन्हें कोई परेशानी तो नहीं हुई। परेशानी हुई तो किस तरह की।
विज्ञापन


पर्ची काटने को लगेगा थोड़ा समय
वर्तमान में पर्ची काटने के लिए संबंधित कर्मचारी को करीब चार सेकेंड का समय लगता था। लेकिन अब पर्ची में नाम, आयु, क्या बिमारी है सहित फोन नंबर, पिता या पति का नाम भी दर्ज करवाना पड़ेगा। इससे पर्ची बनवाने में थोड़ा अधिक वक्त लग सकता
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों से लिया जाएगा फीड बैक : गुप्ता
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के एमएस महेश गुप्ता ने बताया कि सेंटर के आदेश पर यह मुहिम शुरू की है। इसमें पर्ची बनाते समय रोगियों से उनके मोबाइल नंबर और पिता या पति का नाम दर्ज किया जा रहा है। बताया कि इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों सहित अन्य टीम के सदस्य अस्पताल में इलाज के लिए आए रोगियों से उनका अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा से संबंधित फीड बैक लेंगे।
ललित कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed