{"_id":"59a3065f4f1c1b8c6b8b49bd","slug":"111503856223-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू पिंजौर बाईपास पर यातायात फिर बहाल एटीएम बंद रहने से लोगों को पेश आई दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू पिंजौर बाईपास पर यातायात फिर बहाल एटीएम बंद रहने से लोगों को पेश आई दिक्कतें
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। पंचकुला में भड़की हिंसा के दौरान बंद किया गया परवाणू पिंजौर बाईपास शनिवार को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। इसके चलते उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। लेकिन सेब टर्मिनल मंडी में शुक्रवार की तरह शनिवार को भी कारोबार ठप रहा। इसके अलावा एटीएम में कैश न होने के चलते लोग पैसों की निकासी नहीं कर सके। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग एटीएम के चक्कर काटते रहे लेकिन सभी एटीएम खाली पड़े रहे। शुक्रवार को पंचकुला में हालत बिगड़ने के बाद लोगों की सुरक्षा के चलते परवाणू पिंजौर बाईपास बंद कर दिया गया था। वाहनों की आवाजाही से व्यस्त रहने वाले उक्त मार्ग पर सन्नाटा पसर गया था। शनिवार को भी परवाणू पुलिस हालात पर नजर जमाए हुई थी। जैसे ही पंचकुला में हालत सामान्य होने की सूचना मिली पुलिस ने बाईपास पर यातायात बहाल कर दिया।
उधर, पंचकुला में हुई हिंसा की वजह से शनिवार को भी बैंकों की कैश वैन परवाणू नहीं पहुंच पाई। इसके चलते यहां के एटीएम खाली रहे। शनिवार को बैंकों में छुट्टी होने के चलते लोग पैसे नहीं निकलवा पाए। इसके अलावा परवाणू की सेब मंडी में भी शनिवार को कारोबार पूरी तरह ठप रहा। वहीं डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया की पंचकुला में हालत सामान्य होने के बाद बाईपास पर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस की मुस्तैदी के चलते हिमाचल की सीमा के अंदर हिंसा की कोई वारदात नहीं होने दी गई।