{"_id":"1e302ac4ccb09f2a9119220dcffebed3","slug":"11-ward-member-take-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में 11 वार्ड सदस्यों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में 11 वार्ड सदस्यों ने ली शपथ
ब्यूरो, अमर उजाला/धर्मपुर (सोलन)।
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत धर्मपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश पंवर ने नवनिर्वाचित 11 वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर पंचायत प्रधान द्वारा सभी वार्ड सदस्यों के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान ने धर्मपुर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए धर्मपुर बाजार व वार्डों में डस्टबिन लगाने पर विचार किया गया। इसके लिए धन की उपलब्धता के लिए जिला उपायुक्त से मांग की जाएगी। जिससे धर्मपुर को स्वच्छ रखा जा सके। इसके अलावा सभी 11 वार्डों को आदर्श बनाने के लिए वार्डों में आदर्श प्रतियोगिता होगी जिसमें पहले, दूसरे, तीसरे नंबर पर आने वाले वार्ड को अच्छी धन राशि के साथ 2 अक्तूबर, 26 जनवरी या 15 अगस्त के समारोह मे स्थानीय विधायक या लोक सभा सांसद द्वारा सम्मानित करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान महेश गुप्ता, सुरजीत सिह लांबा, सुशील शर्मा, सुखदेव, हेमलता, सुमित्रा, डोली, आलोक बंसल, रवीश गुप्ता, मुकेश, विनय, नीशा, बीना, मोहन बंगा, वीर सिह, परमिंद्र, बृज लाल गुप्ता, विजय विकास, महेंद्र सिगला, सुनील गोयल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन