फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   11 crore bridge on Balad river to connect Barotivala and Jhadmajri with Baddi industrial area

11 करोड़ के पुल से आपस में जुड़ेंगे तीनों औद्योगिक क्षेत्र

Sun, 06 Feb 2022 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
ओमपाल सिंह
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। प्रदेश के तीन औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने वाले बालद नदी पर बना पुल बनकर छह माह से तैयार है। जैसे ही मुख्यमंत्री पुल का उद्घाटन करते हैं तो उसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे पहले यहां पर पांच दशक पुराना पुल है।
कुछ समय पहले पुल का एक पिलर भी खिसक गया था जिसके चलते कुछ माह तक यातायात भी बंद कर दिया था। 11 करोड़ रुपये की लागत से पुल तैयार हो गया है। इससे औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, झाड़माजरी और बरोटीवाला आपस में जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

उद्योगपतियों समेत आम लोगों को सुविधा मिलेगी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2018 में पुल का शिलान्यास किया था। यहां पर पुराने पुल की हालत काफी खराब थी। मुख्यमंत्री ने शिलान्यास कर इसे 18 माह के दौरान तैयार करने की अवधि निर्धारित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच में कोरोना और बरसात में खड्ड से काफी पानी आने से काम प्रभावित होता रहा। अब पुल बनकर तैयार है। 132 मीटर स्पैन वाले पुल की पहले लागत 8.35 करोड़ रुपये थी लेकिन इसमें 11 मीटर का कलवर्ट और दोनों ओर सपोर्ट रोड निकलने से इसकी लागत 11 करोड़ हो गई। (संवाद)
विधायक के प्रयासों से बना बदल नदी पर पुल : कृष्ण
दून भाजपा के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि बालद नदी पर पुराना पुल 1970 में बनाया गया था। इसकी हालत काफी खराब हो गई थी। कई बार पुल से वाहनों को रोक कर इसकी मरम्मत कराई गई। दून विधायक के प्रयासों व मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच से पुल बनकर तैयार हो गया है। जैसे ही मुख्यमंत्री का बीबीएन दौरा होगा, इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा
पूर्व पार्षद तरसेम लाल ने कहा कि यह पुल बद्दी औद्योगिक क्षेत्र को झाड़माजरी और बरोटीवाला से जोड़ता है। इस पुल पर एक साथ बड़े वाहन पार कर सकते हैं। पहले जो पुल है उस पर पिछले कई सालों से रोक रोक वाहन चलाए जा रहे थे जिससे लोगों को समय बर्बाद हो रहा था। दुर्घटनाओं को भी खतरा बढ़ रहा है। अब पुल तैयार होने से लोगों को यातायात समस्या से निजात मिलेगी।
बद्दी-पिंजौर मार्ग का विकल्प भी होगा
राज कुमार ने कहा कि बद्दी-पिंजौर मार्ग अवरुद्ध होने पर इसी मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पुल की कंडीशन सही न होने से यहां खतरा बना रहता था। गोरखनाथ के समीप पानी आने से सभी वाहन इसी मार्ग से हो कर जाते हैं। अब नया पुल तैयार होने से यहां पर जाम से भी निजात मिलेगा।

जल्द होगा जनता को समर्पित
लोनिवि के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि पुल बन कर तैयार हो गया है। अब उद्घाटन की देरी है। जैसे ही मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करते हैं। इस पुल को जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed