{"_id":"60feffed8ebc3e5853239bcc","slug":"108-students-applied-for-college-admission-on-day-one-in-solan-distt-solan-news-sml3781863148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 108 छात्रों ने भरे कॉलेज एडमिशन फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 108 छात्रों ने भरे कॉलेज एडमिशन फार्म
विज्ञापन
108 students applied for college admission on day one in Solan distt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला सोलन के कॉलेजों में प्रथम से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन साइट खुलने के एक घंटे में 50 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। शाम पांच बजे तक कुल 108 विद्यार्थियों ने कॉलेज साइट पर प्रवेश के लिए फार्म भरे।
अब अध्यापकों की चेकिंग के बाद प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। कुछ कॉलेजों में पहली बार प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन करने में विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी है। हालांकि, अध्यापकों से जानकारी लेने के बाद समस्या का हल कर दिया था। जानकारी के अनुसार 16 अगस्त तक डिग्री कॉलेजों में कक्षाएं लगना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हाल ही में जमा दो का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया है। इसमें विद्यार्थियों ने भी प्रवेश के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है।
डिग्री कॉलेज सोलन की प्राचार्या नीलम कौशिक ने बताया कि 12 बजे प्रवेश प्रक्रिया के लिए साइट खुल गई थी। एक बजे तक 20 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। शाम तक करीब 50 विद्यार्थियों का पंजीकरण हो चुका था। वहीं, धर्मपुर कॉलेज की प्राचार्या रीटा शर्मा ने कहा कि धर्मपुर में पहली बार प्रवेश ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इस कारण विद्यार्थियों को थोड़ी परेशानी आ रही थी लेकिन अध्यापकों ने जानकारी देने के बाद समस्या हल कर दी है। धर्मपुर में शाम पांच बजे तक करीब 20 बच्चों ने प्रथम से अंतिम वर्ष के लिए आवेदन दिया है।
विज्ञापन
अर्की कॉलेज प्राचार्य दीपक शर्मा ने बताया कि कॉलेज में कोई आवेदन नहीं आया है। कंडाघाट कॉलेज प्राचार्या इंद्रा दरोच ने बताया कि पहले दिन कंडाघाट में 38 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।