{"_id":"5c853690bdec223c992746db","slug":"101552234128-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला भर में 56 हजार 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला भर में 56 हजार 2
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 56 हजार 283 बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
स्वास्थ्य विभाग ने स्थापित किए थे 440 बूथ और 25 मोबाइल टीमें
जिला भर में 85 हजार बच्चों को दवाई पिलाने का था लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाने के लिए जिला सोलन में 56 हजार 283 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर मेें 85 हजार बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत रविवार को जिला के स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत घरों, बैरियर सहित अन्य स्थानों पर बच्चों को दवाई पिलाई गई।
अस्पताल प्रशासन के प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन जिला में 85 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक को पिलाने के लिए 440 बूथ लगाए गए। साथ ही 25 मोबाइल टीमें गठित की गई थी। इसके अलावा ट्रांजिट क्षेत्रों में 6 टीमें गठित की गई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने किसी कारण से बच्चों को पोलियो की खुराक नही पिलाई है, वह एक से दो दिन के अंदर अपने बच्चों को घर द्वार पर खुराक को अवश्य ही पिलाएं। साथ ही प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। इस बारे में जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि जिला में स्वास्थ्य विभाग की और से 85 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 440 बूथ पर खुराक पिलाने के लिए 25 मोबाइल टीमों के साथ ट्रांजिट क्षेत्रों में 6 टीमों को गठित किया गया था, जिसमें जिला भर में 56 हजार 283 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
इनसेट
21 स्वास्य कार्यकर्ताओं ने पिलाई खुराक
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार में 21 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ओर से पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिसके तहत स्वास्थ्य खंड अर्की के बर्ड कालोनी, तालाब, पुराना बस स्टैंड कुनिहार, सिविल हॉस्पिटल कुनिहार, नमोल, जुबला, ज्यालंग, खरड़हट्टी, मान सहित अन्य 09 बूथ बनाए गए थे। इस मौके पर कृष्ण चंद वर्मा, रमा अत्रि, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विजय गुप्ता, आशा वर्कर अंका धीमान, पम्मी, नीलम ने प्लस पोलियो अभियान के तहत बच्चों को खुराक पिलाई।
विज्ञापन
49 हजार नौनिहालों को रखा है खुराक पिलाने का लक्ष्य
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत स्वास्थ्य खंड नालागढ़ की ओर से 49 हजार नौनिहालों को पोलियो खुराक पिलाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभियान आरंभ हो गया है। तीन दिवसीय इस अभियान के तहत पहले दिन रविवार को 144 बूथ और 3 ट्रांजिट बूथ पर पोलियो खुराक पिलाई गई, वहीं, अगले दो दिनों में 18 मोबाइल टीमों के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर 0-5 आयु के नौनिहालों को पोलियो खुराक पिलाएंगे। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 690 स्वास्थ्य कर्मचारी, 32 सुपरवाइजर के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आयुर्वेदिक कर्मचारी, सामाजिक संस्थाएं, प्रशिक्षु नर्सें आदि अपनी सेवाएं प्रदान करने में जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य खंड नालागढ़ में स्वास्थ्य विभाग 0-5 साल के नौनिहालों को पोलियो दवा पिलाई जा रही है और तीन दिन तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व नर्सिंग संस्थानों की प्रशिक्षु नर्सें आदि इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं। बीएमओ डॉ.केडी जस्सल ने लोगों से आह्वान किया कि यदि प्रथम दिन कारणवश कोई पोलियो दवा नहीं पिला सके हैं तो वे अगले दो दिन घर बैठे ही पोलियो दवा पिलाएं।