{"_id":"5c7bc688bdec2208d27b2c25","slug":"101551615624-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच कार्यक्रम में 252 शिकायतें व मांगें की गई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच कार्यक्रम में 252 शिकायतें व मांगें की गई दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनमंच में 252 मामले आए, 15 का मौके पर निपटारा
दाड़ला में शिक्षा मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को निपटारे के दिए निर्देश
ग्राम पंचायत दाड़ला के स्कूल में आयोजित जनमंच में पहुंचे 2500 लोग
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की/दाड़लाघाट(सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र की दाड़ला पंचायत के रावमापा दाड़लाघाट में आयोजित जनमंच में 254 शिकायतें और मांगें प्राप्त की गईं। इसमें दो शिकायतें पूर्व जनमंच अवधि में प्राप्त की गईं जबकि 15 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा, संसदीय मामले एवं विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की। इसमें करीब 2500 लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर पांच हिमाचली प्रमाण पत्र एक आय प्रमाण पत्र, एक जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया। आठ व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गई। दो हलफनामे भी तैयार किए गए। 18 इंतकाल किए गए जबकि 20 व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार फीडबैक के आधार पर हर जनमंच को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
जनमंच राजनीतिक मंच नहीं
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जनमंच राजनीतिक मंच नहीं है। उन्होंने कहा कि जनमंच से प्रदेश सरकार बिना भेदभाव शिकायतें निपटा रही है। जनमंच को उपयोगी बनाने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री एक-एक जनमंच में रहते हैं। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि जनमंच में प्राप्त शिकायतें तय समय में निपटाएं। इस अवसर पर अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश भाजपा के सचिव रतन सिंह पाल, भाजपा मंडल अर्की की उपाध्यक्ष आशा परिहार, उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, सहायक आयुक्त भानू गुप्ता, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, क्षेत्र की आसपास की ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान व विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कई विभागों ने लगाए निशुल्क जांच शिविर
जनमंच में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निशुल्क शिविर में 173 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। 26 रोगियों के नेत्रों का परीक्षण किया गया। आयुर्वेद विभाग के निशुल्क जांच शिविर में 235 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा गया। पशुपालन विभाग के निशुल्क जांच शिविर में 97 किसानों ने अपने पशुओं के परीक्षण के लिए पंजीकरण करवाया। दूध के 46 नमूने एकत्र किए जबकि मल के 51 नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थी किए सम्मानित
शिक्षा, संसदीय मामले एवं विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लाभार्थियों को सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद उन्होंने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत जामुन का पौधा रोपा। शिक्षा मंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत दाड़ला की दीया, यक्षिता और दिव्यांशी को सम्मानित किया। उन्होंने नवगांव की कशिश, भराल की दिव्या, सरडमरास की किरण, शमेली की दीक्षिता, जाबलू की रश्मि को 10-10 हजार की एफडी दी।