फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   भारी बर्फबारी के कारण चायल-शिमला मार्ग दूसरे दिन भी बंद

भारी बर्फबारी के कारण चायल-शिमला मार्ग दूसरे दिन भी बंद

Wed, 23 Jan 2019 10:34 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
चायल (सोलन)। पर्यटक नगरी में तीसरी बार हुए हिमपात ने शुष्क ठंड से राहत दिलाई है। लेकिन यह बर्फबारी स्थानीय लोगों के लिए आफत बन गई है। चायल क्षेत्र में पिछले कई घंटों से बिजली गुल रही। इसकी वजह से पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पाई। भारी बर्फबारी के चलते चायल कुफरी-शिमला, चायल जुन्गा-शिमला मार्ग, चायल गौड़ा मार्ग सहित संपर्क मार्गों पर भी यातायात बंद रहा। शिमला जाने वाली बसें बस स्टैंड पर दूसरे दिन भी खड़ी रहीं। लोगों को शिमला जाने के लिए वाया कंडाघाट होकर लंबा सफर तय करना पड़ा। वहीं क्षेत्र में हुई बर्फबारी और बारिश से किसानों-बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों देसराज, इंद्र सिंह, अशोक कुमार, रमेश कुमार, बलदेव कुमार, रामदत्त का कहना है कि इस बर्फबारी से फसलों को संजीवनी मिली है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed