फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अर्की, सोलन और नालागढ़ में हाथ, कसौली और दून में खिले कमल

अर्की, सोलन और नालागढ़ में हाथ, कसौली और दून में खिले कमल

Mon, 18 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
अर्की, सोलन और नालागढ़ विस क्षेत्रों में हाथ की पकड़ मजबूत, कसौली और दून में भाजपा जीती
विज्ञापन

सोलन सदर में ससुर ने दामाद को दी पटकनी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
कांग्रेस ने सोलन में महत्वपूर्ण सीट अर्की समेत दो अन्य पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने नालागढ़ और अर्की सीट को भाजपा से छीना वहीं दून सीट से उसे हाथ भी धोना पड़ा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अर्की विधानसभा क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रत्नपाल को 6051 मतों के अंतर से पराजित किया। वीरभद्र सिंह ने यहां कुल 34 हजार 499 मत हासिल किए। भाजपा के रत्नपाल को 28 हजार 448 मत मिले।
भाजपा ने यहां दो बार चुनाव जीतने वाले गोबिंद शर्मा का टिकट काटकर रत्नपाल पर दांव खेला था। इसके बाद वीरभद्र सिंह की एक तरफा जीत का दावा किया था। दून में कांग्रेस नेता एवं निवर्तमान विधायक रामकुमार चौधरी चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के परमजीत सिंह ने 4319 मतों के अंतर से पराजित किया। परमजीत पम्मी ने 29701 मत हासिल किए जबकि रामकुमार चौधरी को 25 हजार 382 मतों से संतोष करना पड़ा। रामकुमार की हार के साथ ही दून में चौधरी परिवार के हाथ से सत्ता भी फिसल गई है।
विज्ञापन

कसौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के डॉ. राजीव सहजल हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 442 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। राजीव सहजल ने 23 हजार 656 मत हासिल किए। विनोद सुल्तानपुरी को 23 हजार 214 मत पड़े। राजीव सहजल ने वर्ष 2012 के चुनाव में यह सीट 24 मतों के अंतर से जीती थी। नालागढ़ विस क्षेत्र में कांग्रेस ने लखविंद्र राणा ने भाजपा के केएल ठाकुर को 1242 मतों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखविंद्र राणा ने 25 हजार 872 मत हासिल किए तो केएल ठाकुर 24 हजार 630 मतों से संतोष करना पड़ा। सबसे दिलचस्प सोलन सदर सीट के मुकाबले में ससुर कर्नल धनी राम शांडिल ने अपने दामाद भाजपा के डॉ. राजेश कश्यप को 671 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। कर्नल धनी राम शांडिल को 26 हजार 200 जबकि भाजपा के डॉ. राजेश कश्यप को 25 हजार 529 मत मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर ने बताया कि सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed