{"_id":"5a05d1c54f1c1b3c3d8b67ed","slug":"101510330821-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 17 नवंबर से मनाया जाएगा उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 17 नवंबर से मनाया जाएगा उत्सव
Updated Fri, 10 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन के सौजन्य से 12 नवंबर को होने वाला खंड स्तरीय उत्सव अब 17 नवंबर से शुरू होगा। युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय सोलन के युवा संयोजक बली राम शर्मा ने बताया कि जिला के पांचों खंडों में होने वाले खंड स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन में विधानसभा चुनाव में युवाओं की व्यस्तता और अन्य कारणों के चलते बदलाव किया है। खंड कंडाघाट और कुनिहार में आयोजित प्रतियोगिता की तिथियों में फेरबदल किया है। पहले खंड कंडाघाट की प्रतियोगिता का आयोजन 12 नवंबर को किया जाना था लेकिन अब यह स्पर्धा 21 नवंबर को बीआरसी हॉल कंडाघाट में होगी। कुनिहार खंड की स्पर्धा पहले 18 नवंबर को आयोजित होनी थी लेकिन अब यह 17 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मज्याट में आयोजित की जाएगी। शेष खंडों में खंड स्तरीय प्रतियोगिता पूर्व विवरणानुसार ही आयोजित की होगी।
विज्ञापन