{"_id":"59f9f3674f1c1b68678b8d74","slug":"101509552999-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता पूर्वक पूरी करेंगे निर्वाचन प्रक्रिया : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता पूर्वक पूरी करेंगे निर्वाचन प्रक्रिया : डीसी
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला निर्वाचन विभाग नौ नवंबर को होने वाले विस चुनाव के मतदान के लिए पूरी तरह तैयार हैं। निर्वाचन कार्य में लगाए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करवाया जाएगा। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर ने कही। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विस क्षेत्रों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मतदान से पूर्व का अभ्यास करवाया जा रहा है। अभ्यास में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) तथा आरओ नेट की पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन यदि मतदाता वीवीपैट के बारे में कुछ जानना चाहते हैं, तो उन्हें बताया जाए। निर्वाचन अधिकारी दून आदित्य नेगी तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों एवं अन्य कर्मियों को मतदान दिवस पर की जाने वाली तैयारियों एवं विभिन्न मशीनों के संबंध में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन