फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   100 youth got registered in employment fair

Solan News: रोजगार मेले में 100 युवाओं ने करवाया पंजीकरण

Sun, 02 Feb 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
रामशहर में हिमालय जन कल्याण समिति और लघु उद्योग संघ ने रोजगार मेला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। क्षेत्र के रामशहर में हिमालय जन कल्याण समिति और लघु उद्योग संघ की ओर से रोजगार मेला लगाया गया। इसमें रामशहर क्षेत्र की दर्जन पंचायत के 100 बेरोजगार युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया। अब इनका नाम समिति की ओर से उद्योगों में दिया। रोजगार मेले का शुभारंभ कोजी ऑटो के निदेशक और बद्दी के वरिष्ठ उद्यमी नेत्र प्रकाश कौशिक ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामशहर के सामाजिक कार्यकर्ता नारायण दत्त शास्त्री और युवा समाजसेवी अमन गुप्ता ने की। एनपी कौशिक ने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला -नालागढ़ के उद्योगों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। रामशहर पंचायत की प्रधान कृष्ण शर्मा ने कहा कि मिशन रोजगार हिमाचल की यह जो मुहिम चली है वह बहुत ही सराहनीय है किसी सामाजिक संस्था ने इतिहास में पहली बार घर द्वार रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। समाजसेवी अमन गुप्ता और पवन कुमार ने कहा कि रोजगार मेले के दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। हिमालय जन कल्याण समिति की उपाध्यक्ष डिंपल परमार ने बताया कि 23 फरवरी को चिंतपूर्णी में ऐसा ही मेला आयोजित किया जाएगा। रविवार को लगे रोजगार मेले में आईटीआई, 12वीं पास, बीटेक, डिप्लोमा होल्डर आदि के बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण किया गया और उनका साक्षात्कार भी लिया गया। युवाओं को उनकी योग्यता के हिसाब से बीबीएन के कारखाने में समायोजित होगा। इस अवसर पर डॉ. आर राणा, डॉ. किशोर ठाकुर, सुषमा ठाकुर, नरेश भारद्वाज, डिंपल परमार, सपना धीमान, उद्यमी और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed