फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1.65 lac deposit in trasuary in baddi

मजदूर को सड़क पर पड़े मिले 1.65 लाख ट्रेजरी में होंगे जमा

Thu, 28 Jul 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Thu, 28 Jul 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
1.65 lac deposit in trasuary in baddi
गुप्त सूचना के आधार पर एक मजदूर के कमरे से बरामद 1.65 लाख रुपये अब सरकार की ट्रेजरी में जमा होंगे। - फोटो : demo pic

गुप्त सूचना के आधार पर एक मजदूर के कमरे से बरामद 1.65 लाख रुपये अब सरकार की ट्रेजरी में जमा होंगे। पुलिस इस गुमनाम कैश को लेकर कोई जानकारी जुटाने में सफल नहीं हो पाई। इस कैश पर किसी ने भी अपनी दावेदारी नहीं जताई है। अब इस धनराशि को अवैध घोषित कर पुलिस ने सरकार की ट्रेजरी में जमा करवा दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस थाना नालागढ़ के तहत मजदूर गीतू राम पुत्र खाडू राम निवासी बनसाई गांव के घर से पुलिस को 1.65 लाख रुपये नकद मिले थे। इसे लेकर पुलिस ने मजदूर युवक से दो दिन तक पूछताछ भी की। पूछताछ में युवक ने यह पैसा सड़क किनारे मिलना बताया था।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से चोरी का पैसा होने की संभावना को लेकर भी मामले में पड़ताल की गई। डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने कहा कि बनसाई गांव के मजदूर गीतू राम के घर में ट्रंक से बरामद 1.65 लाख की रकम को लेकर किसी ने दावेदारी नहीं जताई है। न ही यह रकम मजदूर की है। उन्होंने कहा कि कैश के लावारिस होने के चलते इसे सरकारी कोष में जमा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed