फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1.32 lacs people get a refind soon in solan

1.32 लाख परिवारों को मिलेगा तीन लीटर सस्ता रिफाइंड

Mon, 07 Nov 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 07 Nov 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
1.32 lacs people get a refind soon in solan
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ता राशन लेने वाले जिला सोलन के 1.32 लाख परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। - फोटो : Demo pic

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ता राशन लेने वाले जिला सोलन के 1.32 लाख परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। सरकारी डिपुओं में नवंबर माह समेत इस बार तीन माह का रिफाइंड तेल का कोटा एकमुश्त मिलेगा। पिछला बैकलॉग मिलाकर प्रति परिवार संख्या के आधार पर अधिकतम चार पैकेट मिलेंगे। हालांकि डिपुओं को जारी कोटे के आधार पर यह संख्या घट भी सकती है।

विज्ञापन


जिला सोलन के अधिकांश परिवारों को सितंबर और अक्तूबर माह में रिफाइंड जारी नहीं हुआ है। लिहाजा अब नवंबर के कोटे के साथ यह कोटा भी जारी किया जा रहा है। इससे पहले उपभोक्ताओं को जून, जुलाई और अगस्त में तेल का कोटा जारी हुआ था। वहीं डिपुओं में दिए जाने वाला यह रिफाइंड तेल बाजार से 60 रुपये तक सस्ता मिलता है।
विज्ञापन


302 डिपुओं में कोटा जारी
जिला सोलन के 302 डिपुओं में सितंबर, अक्तूबर और नवंबर माह का तेल का कोटा जारी किया जा चुका है।  जिन कार्ड धारकों को पिछले दो महीने से तेल नहीं मिल पाया वह इस बार इसे प्राप्त कर पाएंगे। तेल का स्टॉक गोदामों में कम आने के चलते उपभोक्ताओं को त्योहार के सीजन में परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि जिला के विभिन्न डिपुओं में तेल की सप्लाई के हिसाब से कुछ कार्ड धारकों को तेल वितरित भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार से 60 रुपये सस्ता ऐसे मिलता है तेल
विभाग द्वारा परिवार के सदस्यों के अनुपात पर राशनकार्ड जारी किए जाते हैं। एक से दो यूनिट कार्ड वालों को हर माह एक लीटर तेल 60 रुपये की दर से दिया जाता है। तीन और उससे अधिक यूनिट कार्ड धारकों को 2 लीटर रिफाइंड तेल मिलता है। बाजार में 1 लीटर रिफाइंड तेल की कीमत 100 से 120 रुपये में मिल रहा है।


पहुंच चुकी है तेल की सप्लाई : पाल
जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक यादविंद्र पॉल ने कहा कि निगम के गोदामों से सप्लाई डिपुओं में पहुंचाई जा रही है। उपभोक्ताओं को अक्तूबर और नवंबर माह में रिफाइंड तेल नहीं मिल सका उन्हें बैकलाग जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed