फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1.30 lac ration card not get suger in solan

1.30 लाख राशनकार्ड धारकों को नहीं मिली सस्ती चीनी

Fri, 29 Jul 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 29 Jul 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
1.30 lac ration card not get suger in solan

जिला सोलन के सरकारी डिपो में दो माह से न तो रिफाइंड आया न ही इस माह की चीनी लोगोें को मिली। जून में उपभोक्ताओं को डिपो से रिफाइंड नहीं मिला और जुलाई में न तो रिफाइंड न ही चीनी तथा राजमाह का कोटा मिला। जिला में 130,290 राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से एपीएल राशनकार्ड धारक 86833 और 19577 बीपीएल राशनकार्ड धारक हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा 11800 प्राथमिकता में शामिल राशनकार्ड हैं। लेकिन चीनी और रिफाइंड न मिलने से राशनकार्र्ड धारकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि उन्हें मजबूरन दुकानों से महंगी दरों पर यह सामग्री खरीदना पड़ रही है।
विज्ञापन


डिपो होल्डर दयाल सिंह ने बताया कि जून से राशन की पूरी सप्लाई नहीं हो रही। इससे उन्हें उपभोक्ताओं को जवाब देना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी तेजपाल, रूप सिंह, वीरेंद्र मोहन, सोम दत्त, भीम सिंह और रणजीत सिंह ने बताया कि डिपुओं में रिफाइंड, चीन और दालों की सप्लाई नियमित रूप से नहीं की जा रही।  उन्होंने सरकार से मांग की है कि डिपुओं में राशन की सप्लाई को नियमित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडरों में देरी से दिक्कत : यादवेंद्र
डीएफसी यादवेंद्र पाल ने बताया कि रिफाइंड के टेंडरों में देरी होने के कारण सप्लाई बाधित हुई है। अगस्त में माह में पिछले माह का रिफाइंड कोटा दे  दिया जाएगा। चीनी की सप्लाई शुरू कर दी है और कुछ डिपुओं में चीनी भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed