फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   0-5 year old children in the district today Will be administered polio vaccine

Solan News: जिले में आज 0-5 साल के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Sat, 02 Mar 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 02 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग ने बनाए 450 बूथ
विज्ञापन

78000 बच्चों को दवा पिलाने का रखा लक्ष्य
अभियान सफल बनाने के लिए विभाग तैयारियां कीं पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो रही है। इस दौरान 0-5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी पिलाई जाएगी। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग ने आशा वर्करों समेत खंड चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग काॅलेज के प्रशिक्षुओं की भी सहायता ली जा रही है।
इस बार महकमे ने जिले में करीब 78000 बच्चों को पोलियो दवा की दो बूंद पिलाने लक्ष्य रखा है। इसके लिए जिले में 450 पोलियो बूथ भी बनाए गए हैं। इसमें शहर के भीतर ही करीब 20 बूथ अलग-अलग जगहों पर बनाए हैं। जहां पर बच्चों को ड्रॉप पिलाई जाएगी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भी आग्रह किया है कि 0-5 साल के बच्चों को लेकर पोलियो बूथ पर जाएं और पोलियो की खुराक पिलाएं। गौर रहे कि पोलियो अभियान के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू दी थीं। इसे लेकर पिछले अभियान का डाटा भी तैयार किया गया। इसके अनुसार ही बूथ बनाए गए हैं। तीन मार्च को बूथ में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। जबकि चार और पांच मार्च को आशा वर्कर और अन्य टीमें सार्वजनिक स्थानों में कैंप लगाएंगी और बच्चों को दवा पिलाएगी। वहीं विभाग ने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वह नजदीकी पोलियो बूथ में जाकर बच्चों को दो बूंद जिंदगी पिलाएं ताकि बच्चा पोलियो से ग्रस्त न हो सके।
विज्ञापन


इनसेट
पल्स पोलिया अभियान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक अस्पताल समेत अन्य जगहों में 450 बूथ बनाए गए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा वर्कर समेत नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षुओं का सहयोग भी लिया गया है ताकि कोई भी 0-5 आयु का बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजन उप्पल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed