फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan There was a scuffle between BJP workers and police over burning the effigy of Sukhu Sarkar in Solan

Solan: सोलन में सुक्खू सरकार का पुतला जलाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्कामुक्की, नहीं थी अनुमति

Mon, 09 Dec 2024 07:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 09 Dec 2024 07:58 PM IST
सार

सोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच उस समय धक्कामुक्की हुई जब भाजपा कार्यकर्ता सुक्खू सरकार का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे। आगे क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Solan There was a scuffle between BJP workers and police over burning the effigy of Sukhu Sarkar in Solan
सरकार के पुतले को लेकर पुलिस और कार्यकताओं के बीच हो रही खींचतान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोलन में सुक्खू सरकार का पुतला जलाने को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में सोमवार को धक्कामुक्की हुई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व सांसद सुरेश कश्यप की अगुवाई में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के दो साल के जश्न के खिलाफ सोलन की मुरारी मार्केट में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मुरारी मार्केट में भाजपा नेता एक ओर धरने को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने सुक्खू सरकार का पुतला जलाने की तैयारी कर ली। एक पुतला पुलिस कर्मियों ने छुड़ा लिया और उसे लेकर वहां से कर्मी जाने लगे कि भाजपा ने पुलिस का ध्यान बंटाकर दूसरी तरफ दूसरा पुतला जला दिया। जब तक पुलिस यहां पहुंची, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी थी। प्रदर्शन के बीच काफी देर तक पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं में गहमागहमी भी हुई।
विज्ञापन


दूसरी ओर भाजपा ने धरने को लेकर प्रशासन से कोई मंजूरी भी नहीं ली थी और उन्होंने माल रोड स्थित मुरारी मार्केट में सड़क के साथ कुर्सियां लगा दी थीं, जहां पर बिंदल और कश्यप समेत कई नेताओं ने धरने को संबोधित किया। इस दौरान यहां पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित होता रहा, जिस खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं ली कोई अनुमति
भाजपा ने प्रदर्शन को लेकर अनुमति के लिए आवेदन किया था। मगर इसमें पुलिस की ओर से कुछ औपचारिकताएं होती हैं। उसके बाद ही परमिशन दी जाती है। औपचारिकताएं पूरी नहीं हुई थीं और उन्होंने बिना मंजूरी लिए ही यहां पर प्रदर्शन किया और पुतला भी जलाया। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। नियमों के तहत कार्रवाई होगी- डॉ. पूनम बंसल, एसडीएम सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed