Solan: विद्यार्थियों को प्रताड़ित करने पर प्रिंसिपल की जवाबदेही होगी तय, उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने जारी किए आदेश
जिला सोलन में विद्यार्थियों को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया तो अब प्रधानाचार्यों की जवाबदेही भी तय होगी। सोलन के गाईघाट में बच्चे की पिटाई का मामला आने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलन जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया तो अब प्रधानाचार्यों की जवाबदेही भी तय होगी। ऐसा मामला सामने आने पर प्रधानाचार्य को भी तुरंत संज्ञान लेना होगा। यही नहीं, प्रधानाचार्य को बिना किसी विलंब के सख्त कार्रवाई करनी होगी। इसी के साथ संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सोलन के गाईघाट में बच्चे की पिटाई का मामला आने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिए हैं। अगर आदेशों की अवहेलना होती है तो अध्यापक के साथ अब प्रधानाचार्य से भी पूछताछ की जाएगी। बता दें कि स्कूलों में बच्चों को पीटने और मानसिक प्रताड़ित करने पर मनाही है। इसके बावजूद कई स्कूलों में नियमों की अवहेलना हो रही है। इससे शिक्षा विभाग की छवि पर दाग भी लग रहा है।
पिछले दिनों पहला मामला रोहडू में बच्चे को बेरहमी से पीटने का आया था। इसके बाद बुधवार को सोलन के शिक्षा खंड धर्मपुर के गाईघाट स्कूल में बच्चे को लोहे के स्केल से पीटने का आरोप शिक्षक पर लगा था। इस प्रकार के मामले बढ़ने से बच्चे बच्चों में डर बैठ रहा था। इसे देखते हुए सभी प्रधानाचार्यों को पुनः निर्देश दिए हैं कि वे नियमों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करें।
स्कूलों में अध्यापकों के ड्रेस कोड का उल्लंघन, जींस पहनने के भी मामले आ रहे हैं। इसी के साथ पढ़ाई के समय अध्यापकों की ओर से मोबाइल फोन का भी प्रयोग किया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, स्कूलों में अधूरे कैश बुक, फंड रजिस्टर और छात्रों के दैनिक उपस्थिति रिकॉर्ड, सेवा पुस्तिका और पेंशन मामले के कारण भी विभाग को कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। इन मामलों में भी प्रधानाचार्य संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकते हैं।