फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan: Jogindra Bank employees to receive dearness allowance arrears and an exgratia payment this Diwali

सोलन: दिवाली पर जोगिंद्रा बैंक के कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता एरियर, अनुग्रह राशि भी होगी जारी

Fri, 30 Oct 2026 06:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Oct 2026 06:09 PM IST
सार

बैंक प्रबंधन ने 1 जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि के लिए यह राशि जारी करने का फैसला किया है। मुकेश शर्मा ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक बैंक का व्यवसाय संतोषजनक रहा है। 

विज्ञापन
Solan: Jogindra Bank employees to receive dearness allowance arrears and an exgratia payment this Diwali
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड ने दिवाली के अवसर पर अपने कर्मचारियों को 3.17 करोड़ रुपये का विशेष तोहफा देने की घोषणा की है। इसमें 1.74 करोड़ रुपये का महंगाई भत्ता एरियर और 1.43 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि शामिल है। यह निर्णय बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई दूसरी तिमाही की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद भी उपस्थित रहे। बैंक प्रबंधन ने 1 जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि के लिए यह राशि जारी करने का फैसला किया है। मुकेश शर्मा ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक बैंक का व्यवसाय संतोषजनक रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 31 मार्च 2027 तक बैंक का कुल कारोबार 2,300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगा। साथ ही शुद्ध लाभ लगभग 25 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। बैंक ने वित्तीय अनुशासन और बेहतर प्रबंधन के साथ ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में प्रगति की है।

विज्ञापन

Trending Videos

बैंक प्रबंधन ने कर्मचारियों के योगदान और मेहनत के प्रति सम्मान व्यक्त किया है। दिवाली के पावन अवसर पर यह विशेष सौगात दी गई है। महंगाई भत्ता एरियर 1 जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि का है। अनुग्रह राशि भी इसी के साथ प्रदान की जाएगी। 30 सितंबर 2026 तक बैंक के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा की गई। अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि बैंक का व्यवसाय संतोषजनक रहा है। बैंक ने वित्तीय अनुशासन और बेहतर प्रबंधन में निरंतर प्रगति की है। 31 मार्च 2027 तक कुल कारोबार 2,300 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। शुद्ध लाभ लगभग 25 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक ने 21.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। चेयरमैन मुकेश शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैंक की प्रगति का आधार कर्मचारी, ग्राहक और जमाकर्ताओं का विश्वास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed