फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   smack recovered from mother and son in sirmour himachal pradesh

Himachal News: आठ ग्राम स्मैक और 63 हजार नकदी के साथ मां-बेटा गिरफ्तार, हिमाचल के इस जिले का है मामला

Thu, 30 Jan 2025 10:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 30 Jan 2025 10:04 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पुलिस ने स्मैक और नगदी के साथ आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
smack recovered from mother and son in sirmour himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुलिस थाना पांवटा ने देवीनगर वार्ड-10 में स्मैक और नगदी के साथ आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पांवटा साहिब थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर परिषद के वार्ड-10 के कृपाल शिला गुरुद्वारा से पास एक महिला और उसका बेटा अक्षय अपने घर में स्मैक-चिट्टा बेचने का अवैध कारोबार करते हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारा। दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के पास से 8 ग्राम स्मैक तथा 63,000 रुपये नकदी बरामद हुई। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि आरोपी मां-बेटे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पांवटा थाना जांच टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिलाओं की भागिदारी बढ़ा रही चिंता
पुलिस ने सिरमौर जिला में कुछ समय से नशे के कारोबार में संलिप्त कई महिलाओं को पकड़ा है। इसके बाद लोगों में चिंता भी बढ़ रही है। एक तरफ कई पंचायतों में महिलाओं ने नशे के खिलाफ मोर्चा भी खोला है तो दूसरी तरफ महिलाओं की गिरफ्तारी से चिंता बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed