{"_id":"6846b4a1c59937200208e6c4","slug":"sirmaur-fire-in-kala-amb-s-pharmaceutical-industry-causes-loss-of-crores-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कालाअंब के दवा उद्योग में आग से करोड़ों का नुकसान, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कालाअंब के दवा उद्योग में आग से करोड़ों का नुकसान, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
Mon, 09 Jun 2025 03:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Jun 2025 03:48 PM IST
सार
दवा उद्योग आल्पस कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से छह से सात करोड़ रूपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
कालाअंब के दवा उद्योग में आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की दवा निर्माता कंपनी एलप्स कम्यूनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में सोमवार को आग लगने से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल, शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सोमवार सुबह कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई। कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कालाअंब दमकल चौकी को इसकी सूचना दी गई। चौकी से टेंडर रवाना किया गया। गोदाम में रखी पैकिंग सामग्री और कच्चे माल ने तेजी से आग पकड़ ली। मौके की गंभीरता को देखते हुए नाहन अग्निशमन केंद्र से भी फायर टेंडर मंगवाया गया।
विज्ञापन
इसी बीच कंपनी के मालिक एवं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजय सिंगला भी मौके पर पहुंचे। आग के विकराल रूप लेने पर हरियाणा के नारायणगढ़ (अंबाला) से दो फायर टेंडर बुलाए गए। 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। संजय सिंगला ने बताया कि गोदाम में कच्चे माल के भंडार के साथ-साथ 10 टन शुगर, गत्ते के डिब्बे, दवाओं के लिए प्रयोग होने वाला पैकिंग मैटीरियल और दवा की खाली बोतलें जलकर राख हो गईं। आग की इस घटना से कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कालाअंब के दमकल चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग से करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। करोड़ों की संपत्ति को बचा लिया गया है।
विज्ञापन