फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shyam saran negi will voting 16th time in election

नेहरू के जमाने से वोटिंग करते आ रहे हैं ये बुजुर्ग

Sun, 13 Apr 2014 12:19 PM IST
Updated Sun, 13 Apr 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
shyam saran negi will voting 16th time in election

श्याम शरण नेगी भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के उत्तरी इलाके में रहते हैं। अब वो एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और उनकी उम्र 97 साल हो चली है। लेकिन इसमें खास बात क्या है?

विज्ञापन


वो कहते हैं कि भारत में हर पांच बरस में होने वाले लोकतंत्र के महापर्व यानी संसदीय चुनावों में 16वीं बार मतदान करने के लिए तैयार हो रहे हैं। भारत की संसद ने अब तक 15 लोकसभाएँ देखीं है और इस बार देश में 16वीं लोकसभा के लिए मतदान जारी है।
विज्ञापन


श्याम शरण नेगी ने 1951-52 के पहले लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक के हर चुनाव में मतदान किया है। ब्रितानी हुकूमत से आजादी मिलने के बाद उसी बरस भारत में पहली बार आम चुनाव हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

16वीं बार करेंगे वोटिंग

shyam saran negi will voting 16th time in election

16वीं लोकसभा के लिए नौ चरणों में होने वाले आम चुनावों में पहला मतदान सात अप्रैल को शुरू हुआ और ये पांच हफ्तों तक चलेगा। 16 मई को नतीजे आने हैं।

महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रमुखता से लड़े जा रहे इस चुनाव में 81 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट देने की हैसियत रखते हैं। श्याम शरण नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा गांव में रहते हैं और उनके यहाँ मतदान की तारीख सात मई को है।

इसी रोज हिमाचल प्रदेश की सभी पांच सीटों पर मतदान होने हैं। भारत के निर्वाचन आयोग ने उन्हें देश के दूसरे मतदाताओं के सामने उदाहरण की तरह पेश किया है।

देश का पहला वोटर?

shyam saran negi will voting 16th time in election

'गूगल इंडिया' ने श्याम शरण नेगी पर एक वीडियो संदेश (#PledgeToVotetells) जारी किया है जो 'ट्रू स्टोरी ऑफ़ अ मैन हू नेवर मिस्ड एन ऑपोर्च्युनिटी टू वोट' या 'एक आदमी की सच्ची कहानी जिसने कभी वोट देने का मौका नहीं गंवाया' के बारे में बात करती है।

मार्च की 24 तारीख को ये वीडियो जारी किया गया था और इसे अब तक दुनिया भर में करीब 20 लाख बार देखा जा चुका है। इस शॉर्ट फ़िल्म या छोटे अवधि वाले वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि श्याम शरण नेगी अपने घर में चाय की चुस्कियां ले रहे हैं। वे घर के बाहर बर्फ़ से ढकी चमकती हुई चोटियों की ओर देख रहे हैं।

बर्फ़ बिछी सड़क पर सीधे और नपे तुले कदमों से सेव और चीड़ के बगीचों से होकर गुजरते हुए वे मतदान केंद्र की ओर बढ़ रहे हैं। मतदान से पहले उनके साथी लोग उनका जोर-शोर से स्वागत करते हैं। इस शॉर्ट फ़िल्म में श्याम शरण नेगी को भारत का पहला मतदाता भी कहा गया है।

1951 में की थी पहली बार वोटिंग

shyam saran negi will voting 16th time in election

वीडियो के मुताबिक स्वतंत्र भारत में पहला मतदान केंद्र कल्पा में बनाया गया था। उस वक्त शेष भारत में चुनाव 1952 के फरवरी महीने में हुए थे लेकिन कल्पा में महीनों पहले पोलिंग स्टेशन बना लिया गया था।

श्याम शरण नेगी बताते हैं, "इससे पहले कि भीषण जाड़े की वजह से सड़कें जाम हो जाती, हमने शेष भारत से महीनों पहले साल 1951 के अक्टूबर महीने की 25 तारीख को अपना वोट डाल लिया था।"

वे कहते हैं, "उसके बाद से मैंने हर आम चुनाव और सभी राज्य विधानसभा चुनावों में वोट डाला है। सात मई को मैं लोकसभा चुनावों के लिए 16वीं बार वोट देकर रिकॉर्ड बनाउंगा।"

'नोटा' को लेकर उत्साहित नहीं

shyam saran negi will voting 16th time in election

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान नोटा की शुरुआत की गई थी। वीडियो में उन्हें कहते हुए बताया गया है, "बीते सालों में मुझे आज भी वो दिन अच्छे से याद है। खूब बर्फ़ पड़ रही थी और हम पहली बार वोट देने के लिए टहलते हुए जा रहे थे।" श्याम शरण नेगी ये बताने से इनकार कर देते हैं कि वे किस पार्टी का समर्थन करते हैं।

वे कहते हैं, "मैं उस पार्टी का समर्थन करूंगा जो देश में बदलाव लाने के लिए गंभीरता से कोशिश करेगा और अच्छी सरकार देगा।" वे 'नोटा' (इनमें से कोई नहीं) को लेकर कोई बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं हैं। भारत के निर्वाचन आयोग ने पहली बार आम चुनावों में नोटा का विकल्प दिया है।

नोटा पर बटन दबाने का मतलब सभी उम्मीदवारों को खारिज करना होता है। उन्होंने बीबीसी को अपने गांव से फोन पर बताया, "मैं नोटा के समर्थन में नहीं हूं। यकीनन हालात इस हद तक खराब नहीं हुए हैं कि चुनाव में खड़े उम्मीदवारों में से किसी के वोट ही न दें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed