फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shrikhand Mahadev Yatra The first batch of devotees will leave on July 10 the last on July 23

श्रीखंड महादेव यात्रा: दस जुलाई को रवाना होगा पहला श्रद्धालुओं का जत्था, 23 जुलाई को आखिरी; डीसी ने लिया जायजा

Tue, 03 Jun 2025 07:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड(कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड(कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 07:02 PM IST
सार

Shrikhand Mahadev Yatra 2025: श्रीखंड महादेव यात्रा इस वर्ष आधिकारिक तौर पर 10 से 23 जुलाई तक होगी। यात्रा पंजीकरण शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 250 रुपये का पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shrikhand Mahadev Yatra The first batch of devotees will leave on July 10 the last on July 23
श्रीखंड महादेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर भारत की सबसे कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा इस वर्ष आधिकारिक तौर पर 10 से 23 जुलाई तक होगी। 23 जुलाई को श्रद्धालुओं का आखिरी जत्था प्रशासन की ओर से श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा। यात्रा को पांच सेक्टरों में बांटा जाएगा। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उपायुक्त कुल्लू और श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की अध्यक्ष तोरुल एस. रवीश ने यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक में यह जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से निरमंड उपमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष आपदा से रूट के जो रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनका मरम्मत कार्य चल रहा है। यात्रियों के ठहराव के सभी स्थानों पर उचित आधारभूत सुविधा प्रदान करने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। उन्होंने संबंधित विभागों को तेजी से कार्य करने और आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने यात्रा ट्रस्ट के सदस्यों, चायल, जुआगी पंचायत के व्यापारियों के साथ श्रीखंड यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा भी की। ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एवं मिल्कफेड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर ने भी इस दौरान प्रशासन से विभिन्न मामलों में विस्तार से चर्चा की और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

ये भी पढ़ें- Himachal : विजिलेंस ने ब्लॉगर को किया गिरफ्तार, खुद को बताता था पत्रकार; शिक्षण संस्थान संचालक से मांगी थी घूस
विज्ञापन
विज्ञापन

250 रुपये पंजीकरण शुल्क
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने कहा कि सभी यात्रियों को पंजीकरण करने के बाद ही यात्रा पर रवाना किया जाएगा। यात्रियों के स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल टीमें तैनात की जाएंगी। यात्रा पंजीकरण शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 250 रुपये का पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। पंजीकरण ऑनलाइन होगा और इस संबंध में पंजीकरण पोर्टल को कुछ दिनों में चालू किया जाएगा। यात्रा के दौरान पर्वतारोहण संस्थान का दल भी तैनात रहेगा। इसके अलावा रेस्क्यू दल भी विभिन्न स्थानों पर तैनात किए जाएंगे।
 
विज्ञापन

यात्रा के दौरान यहां स्थापित होंगे बेस कैंप
करीब 14 दिन चलने वाली श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ट्रस्ट ने सिंघगाड, थाचडू, कुनशा, भीम डवारी और पार्वती बाग में बेस कैंप स्थापित किए जाएंगे। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेटों और उनके साथ पुलिस अधिकारी, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोही संस्थान मनाली, जलशक्ति, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि के प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। इन बेस कैंपों में विशेष रूप से मेडिकल स्टाफ, राजस्व और रेस्क्यू टीम तैनात रहेंगी। इस मौके पर डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ, तहसीलदार निरमंड रजत शर्मा, ट्रस्ट के सदस्य गोविंद प्रसाद शर्मा, लोनिवि अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, जलशक्ति विभाग अधिशासी अभियंता किशोर शर्मा, बीएमओ निरमंड संजय आनंद, नायब तहसीलदार उमादत्त, बीडीओ नरेश कुमार मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed