{"_id":"6774e422bbdaa3c2de0a2faa","slug":"shimla-road-accident-car-fell-into-ditch-in-matiana-theog-himachal-pradesh-2025-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shimla Car Accident: मतियाना में गिरी कार, जीजा-साला समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत; नए साल पर जा रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Car Accident: मतियाना में गिरी कार, जीजा-साला समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत; नए साल पर जा रहे थे घर
Thu, 02 Jan 2025 04:05 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 02 Jan 2025 04:05 PM IST
सार
Shimla Car Accident: शिमला जिले के ठियोग के मतियाना में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ओर जहां लोग नए साल के जश्न में डूबे थे, वहीं ठियोग के मतियाना में हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मंगलवार देर रात हुए हादसे में ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। इसमें तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
ऑल्टो एचपी 02ए ए 0619 में सवार होकर तीन युवक शिमला से रामपुर की ओर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही कार मतियाना स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क से करीब 150 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक साजन, पुत्र राकेश, निवासी सुंगरा, तहसील निचार, जिला किन्नौर, प्रशांत, पुत्र शिव कुमार, गांव कश्मीर कल्पा, जिला किन्नौर और साहिल, पुत्र बिट्टू प्रताप, गांव काप्टी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शिमला से अपने घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना रात 11 बजे के करीब हुई। कार के गिरने की आवाज से ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक तीनों युवक दम तोड़ चुके थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मृतकों को घटनास्थल से बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के ठियोग अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मतियाना में हुए कार हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है- सिद्धार्थ शर्मा, डीएसपी, ठियोग
आठ दिसंबर को हुई शादी, 24 दिन बाद पूजा को छोड़ चला गया साजन
नई साल के पहले दिन जहां लोग एक दूसरों को नववर्ष की बधाई दे रहे थे वहीं मतियाना में हुए हादसे के पीड़ित परिवार अपनों को खोकर गमजदा हुए। हादसे में हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए। तीनों युवकों के परिजन अपने बच्चों को देखने के लिए 10 बजे ठियोग अस्पताल पहुंचे। साजन की 8 दिसंबर को पूजा के साथ हुई शादी हुई थी। नवविवाहिता पूजा के हाथों की मेहंदी अभी फीकी भी नहीं पड़ी थी और जीवन भर साथ देने का वादा तोड़ते हुए साजन इस दुनिया से चले गए। पूजा हाथों में चूड़े पहने ठियोग अस्पताल में अपने साजन को देखने के लिए बार-बार गुहार लगती रही, लेकिन उसे कौन समझाए कि उसका साजन अब कभी नहीं लौटेगा। इसके अलावा शिव कुमार ने जवान बेटे के साथ अपने दामाद को हादसे में खो दिया।