फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News Trucks and cranes were driven on the ridge video is going viral

Shimla News: रिज पर दौड़ा दिए ट्रक, क्रेन, वीडियो हो रहा वायरल; पूर्व उपमहापौर ने की FIR दर्ज करने की मांग

Fri, 29 Nov 2024 10:11 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 29 Nov 2024 10:11 PM IST
सार

राजधानी शिमला के रिज मैदान में टैंक के हिस्से पर क्रेन और ट्रक दौड़ाने के वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहे।

विज्ञापन
Shimla News Trucks and cranes were driven on the ridge video is going viral
शिमला के रिज मैदान पर रात के समय पहुंचे ट्रक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रिज मैदान में टैंक के हिस्से पर क्रेन और ट्रक दौड़ाने का मामला आया है। इसको लेकर दिनभर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहे। इसको लेकर पूर्व उपमहापौर नगर निगम शिमला टिकेंद्र पंवर ने इस संबंध में एसपी शिमला को लिखित में शिकायत करने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। रिज मैदान के टैंक वाले हिस्से में किसी भी तरह के वाहन ले जाने पर पाबंदी है।

विज्ञापन




वहीं, प्रदेश हाईकोर्ट ने यहां पर किसी भी तरह के कार्यक्रम के आयोजन की मनाही की है। इसके बावजूद रिज पर कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से शहरवासियों की जिंदगी को खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले में ट्रक, क्रेन मालिकों, वाहनों को रिज में प्रवेश देने की अनुमति देने वाले पुलिस अधिकारियों, जिला प्रशासन समेत प्रदेश सरकार के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर शिमला पुलिस ने इस संबंध में कोई उचित कार्रवाई नहीं की तो मामले को लेकर प्रदेश उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। रिज पर बने टैंक पर करीब 4.5 एमएलडी लीटर पानी की क्षमता है और अगर इसको नुकसान पहुंचता है। यह शहर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed