{"_id":"674f018b066b591bbb00e7f3","slug":"shimla-news-truck-broke-the-parapet-and-fell-into-the-sutlej-river-driver-died-in-the-accident-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Truck Accident: पैरापिट तोड़ते हुए सतलुज नदी में जा गिरा ट्रक, हादसे में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Truck Accident: पैरापिट तोड़ते हुए सतलुज नदी में जा गिरा ट्रक, हादसे में चालक की मौत
Tue, 03 Dec 2024 06:34 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 03 Dec 2024 06:34 PM IST
सार
जिला शिमला में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई है। चालक सीमेंट की सप्लाई लेकर किन्नौर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सुन्नी के मालगी में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब चालक सीमेंट की सप्लाई लेकर किन्नौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मालगी के समीप वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और करीब 100 मीटर नीचे सतलुज नदी में जा गिरा। मृतक की पहचान होशियार सिंह पुत्र कालूराम निवासी गांव खलयाड़, बरोट जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुन्नी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक होशियार सिंह सोलन जिले के दाड़लाघाट से सीमेंट की सप्लाई लेकर किन्नौर के शौंगटोंग परियोजना के लिए जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 5:15 बजे के करीब जब चालक मालगी के समीप पहुंचा तो मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक 100 मीटर नीचे सतलुज नदी में जा गिरा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने ट्रक को नदी के किनारे गिरा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सुन्नी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चालक को सुन्नी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक ट्रक पैरापिट तोड़ते हुए नीचे गिर गया। पुलिस इस संदर्भ में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन