फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News Gardeners and farmers will get weather alerts on mobile

Shimla News: बागवानों और किसानों को मोबाइल पर मिलेगा मौसम का अलर्ट, जिले में स्थापित होंगे इतने वैदर स्टेशन

Tue, 11 Feb 2025 05:44 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Feb 2025 05:44 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में किसानों को उनके फोन पर अलर्ट के जरिये मौसम का ताजा अपडेट मिलता रहेगा। इससे उन्हें अपनी फसलों की सुरक्षा करने का पर्याप्त समय मिल पाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shimla News Gardeners and farmers will get weather alerts on mobile
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta

विस्तार

शिमला जिले के किसानों और बागवानों को अब मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी। सरकार (रियल-टाइम) डाटा उपलब्ध कराने के लिए जिले में 9 स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित करने जा रही है ताकि मौसम का पूर्वानुमान लगाया जा सके। जिला प्रशासन के मुताबिक अब तक शिमला ग्रामीण क्षेत्र के खलग और बसंतपुर में मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं। बाकी 7 स्टेशनों पर काम चला है। यह स्टेशन पनोग (शोघी), अरहा (नारकंडा), जलोग (सुन्नी), शकरत, बगैन, थाना (चौपाल) में स्थापित किए जाने हैं।

विज्ञापन


किसानों को उनके फोन पर अलर्ट के जरिये मौसम का ताजा अपडेट मिलता रहेगा। इससे उन्हें अपनी फसलों की सुरक्षा करने का पर्याप्त समय मिल पाएगा। यह जानकारी डीसी अनुपम कश्यप ने राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। गौरतलब है कि किसान मौसम के अनुसार फसलों की बुआई करते हैं लेकिन फसल पूरी तरह से तैयार होने से पहले जब मौसम रुख बदलता है तो भारी नुकसान हो जाता है। प्रशासन ने अब इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए एक समाधान निकाला है। इसके लिए जिले में ऑटोमैटिक वैदर स्टेशन लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि इसका उद्देश्य मौसम संबंधी आंकड़ों की सटीकता बढ़ाना और जलवायु संबंधी चुनौतियों से निपटने की प्रक्रिया में सुधार लाना है। कहा कि यह नेटवर्क पूर्व चेतावनी प्रणालियों और आपात स्थिति में जवाबी क्षमताओं को बढ़ाकर प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन में महत्वपूर्ण सुधार करेगा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को इस दिशा में भी कार्य करने के निर्देश दिए है।

एसडीएमएफ निधि के तहत भेजें बेहतर प्रस्ताव
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (एसडीएमएफ) के तहत भेजे प्रस्ताव पर भी चर्चा की। कहा कि आपदा न्यूनीकरण निधि आकर्षक नहीं हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को दोबारा बेहतर प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं से नियमित रूप से तबाह होता रहता है। अधिकारियों को सक्रिय आपदा तैयारी, शमन उपायों और क्षमता निर्माण गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों का ठीक से पालन करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed