{"_id":"66e98e006efea072c70296a0","slug":"shimla-masjid-row-people-who-pelt-stones-can-be-arrested-70-people-identified-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Masjid Row : पत्थरबाजी करने वालों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, 70 लोगों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Masjid Row : पत्थरबाजी करने वालों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, 70 लोगों की पहचान
Tue, 17 Sep 2024 07:41 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:41 PM IST
सार
राजधानी शिमला के संजौली में स्थित मस्जिद में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ हुए प्रदर्शन में पत्थर मारने वालों की पहचान पुलिस ने कर ली है। मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर लगातार ऐसे लोगों की पहचान हो रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजौली स्थित मस्जिद में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ 11 सितंबर को हुए प्रदर्शन में पत्थरबाजी करने वाले लोगों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पुलिस के मुताबिक वीडियोग्राफी और ड्रोन से मिले सुबूत के आधार पर अब तक 70 लोगों की पहचान हो गई है। मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर लगातार ऐसे लोगों की पहचान हो रही है। पुलिस इस मामले की जांच में डंप डाटा का भी इस्तेमाल कर रही है। इसकी मदद से प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सबसे पहले पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इनसे पूछताछ के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारी मस्जिद तक पहुंचने की कोशिश में थे लेकिन पुलिस ने सैकड़ों लोगों की भीड़ को इससे पहले ही रोक लिया। पुलिस ने मामले में धारा 163 का उल्लंघन करने और भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन