फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Masjid News Minister Anirudh Singh said people should not take law in their hands

Shimla Masjid News: मंत्री अनिरुद्ध सिंह बोले- कानून हाथ में न लें लोग; कुछ लोग सोशल मीडिया पर भड़का रहे

Tue, 10 Sep 2024 09:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Sep 2024 09:26 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने 11 सितंबर के प्रदर्शन को देखते हुए कानून के दायरे में रहकर प्रदर्शन और बैठक करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो घर में बैठकर सोशल मीडिया पर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Shimla Masjid News Minister Anirudh Singh said people should not take law in their hands
कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संजौली मस्जिद विवाद सामने आने के बाद प्रदेश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या की बढ़ती घुसपैठ पर चिंता जता चुके कैबिनेट मंंत्री अनिरुद्ध सिंह ने 11 सितंबर के प्रदर्शन को देखते हुए कानून के दायरे में रहकर प्रदर्शन और बैठक करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पढ़ी-लिखी है और हमें ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे प्रदेश की छवि पर इसका विपरीत असर पड़े।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो घर में बैठकर सोशल मीडिया पर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश में कई प्रवासी लोगों की ओर से मनमाने तरीके से जगह-जगह रेहड़ी-फड़ी सजाने के मामले में उन्होंने कहा कि इसको लेकर शिकंजा कसा जाएगा। मंगलवार को सदन में मुख्यमंत्री ने स्ट्रीट हॉकर एंड वेंडर पॉलिसी बनाने की बात कही है। इसको लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है, जो एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद प्रदेश में चाहे बाहरी व्यक्ति हो या फिर प्रदेश का स्थायी निवासी, वह कानूनी प्रक्रिया के तहत वेरिफिकेशन, लाइसेंस बनाने के बाद ही वेडिंग जोन में ही दुकान सजा सकेगा। मनमर्जी से कहीं पर भी दुकानें सजाने की किसी को अनुमति नहीं मिलेगी। सभी को नियमों का पालन करना होगा। मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि इसको लेकर नगर निगम आयुक्त कोर्ट में सुनवाई चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए जल्द इस मामले का जल्द निपटारा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग चमका रहे राजनीति : जनारथा
शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले में बेहद गंभीर है। कहा कि शिमला शांतिप्रिय स्थान है। सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए। मस्जिद का मामला नगर निगम शिमला के कमिश्नर के कोर्ट में चल रहा है। सरकार कोर्ट पर दबाव नहीं बन सकती है। कोर्ट अपने नियमों के मुताबिक काम करेगा। कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed