फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   What Is The Sanjauli Masjid Dispute Hindu Organizations Protest Against Sanjauli Mosque

Shimla Mosque Protest: क्या है संजौली मस्जिद विवाद? हिंदू संगठन क्यों कर रहे हैं गिराने की मांग; जानें सब कुछ

Wed, 11 Sep 2024 10:46 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Sep 2024 10:46 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को संजौली में प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने सामने है। आखिर ये विवाद शुरू कहां से हुआ... आइए जानते हैं सब कुछ...

विज्ञापन
What Is The Sanjauli Masjid Dispute Hindu Organizations Protest Against Sanjauli Mosque
शिमला के संजौली में प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद को लेकर हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। हिंदू पक्ष का कहना है कि पांच मंजिला मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से किया गया है। इसलिए इस मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराया जाना चाहिए। बुधवार को भीड़ संजौली में बेकाबू हो गई। हाल ऐसे कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि प्रदर्शन के चलते धारा 163 लागू कर दी गई है, लेकिन हजारों की संख्या में लोग सड़क पर प्रदर्शन करते हुए नारे लगा रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन



5 अक्टूबर को होगी सुनवाई
नगर निगम की नाक तले बिना नक्शा पास करवाए ही कैसे पांच मंजिला मस्जिद खड़ी हो गई, इस पर हिंदूवादी संगठन सवाल उठा रहे हैं। इस पर 14 साल बाद भी कार्रवाई न होने को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। नगर निगम के अनुसार साल 2009 में इस मस्जिद में पहली बार अवैध निर्माण की शिकायतें निगम को मिली थी। इसके बाद अवैध निर्माण से जुड़ा यह मामला आयुक्त कोर्ट में पहुंचा। उधर मस्जिद कमेटी के पूर्व प्रधान के अनुसार साल 2012 तक यह मस्जिद 2 मंजिला थी लेकिन साल 2019 तक यह एटिक समेत 5 मंजिला बन गयी। 2019 में नगर निगम ने उस व्यक्ति को एक्स पार्टी घोषित कर दिया था जो इस अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा था। लेकिन साल 2023 तक भी इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मामले में वक्फ बोर्ड शामिल हुआ। हाल ही में 7 सितंबर को आयुक्त कोर्ट में हुई सुनवाई में वक्फ बोर्ड से इस मामले का जवाब मांगा गया था। अब 5 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में बोर्ड यह जवाब देगा कि आखिर किसने बिना नक्शे के यह अवैध निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से शुरू हुआ विवाद
मस्जिद विवाद एक लड़ाई की वजह से शुरू हुआ। जहां शिमला के मल्याणा इलाके में एक हिंदू व्यक्ति के साथ करीब 6 लोगों ने मारपीट की थी। जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मारपीट को लेकर उक्त व्यक्ति ने थाने में केस दर्ज कराया और बताया कि मारपीट के बाद सभी आरोपी मस्जिद में छिप गए। जब हिंदू संगठनों को इसका पता चला तो उन्होंने संजौली मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और इस मस्जिद को अवैध बताकर इसे गिराने की मांग उठाई। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों का ये प्रदर्शन आक्रोश में बदल गया।

कैबिनेट मंत्री बोले- सरकरी जमीन पर बनी है मस्जिद
कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा में कहा कि यह पूरी मस्जिद ही अवैध है। यह हिमाचल सरकार की जमीन पर बनी है। उन्होंने विधानसभा में यह भी कहा कि बाहर से आ रहे लोग शिमला का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने लव जिहाद की बात भी कही और शिमला में रोहिंग्याओं के होने का भी जिक्र किया।

ध्यान रहे कि संजौली की इस मस्जिद का मामला नगर निगम की कोर्ट में 2010 से चल रहा है। किसी भी सरकार ने इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। नगर निगम की कोर्ट में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर बार-बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन फिर भी चार से पांच मंजिल अवैध तरीके से खड़ी हो गईं।

विक्रमादित्य सिंह बोले अवैध होगी तो गिराई जाएगी मस्जिद
संजौली इलाके में एक मस्जिद के कथित अवैध निर्माण के मामले पर हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "यह मामला लंबे समय से लंबित है। जहां तक इसमें अवैध भवन के निर्माण की बात है, उस पर सरकार ने संज्ञान लिया है। मैंने विधानसभा में भी मजबूती से कहा है कि जैसे ही इसमें फैसला आता है और अगर ये अवैध पाया जाता है तो निश्चित तौर पर इसे ध्वस्त किया जाएगा। मगर हमें कानून की प्रक्रिया से आगे चलना है। हम चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में शांति का माहौल बना रहे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed