फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Accident Car crashes in a chakkar two youths die one seriously injured

Shimla Accident: चक्कर में पैरापिट तोड़ गली में जा गिरी कार, दो की मौत, एक घायल, दशहरा मना लौट रहे थे घर

Mon, 14 Oct 2024 03:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 14 Oct 2024 03:21 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं, एक युवक गंभीर घायल है। 

विज्ञापन
Shimla Accident Car crashes in a chakkar two youths die one seriously injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

थाना बालूगंज के अंतर्गत चक्कर-कोर्टरोड मार्ग पर एक कार पैरापिट तोड़कर पहाड़ी से लुढ़कती हुई एक भवन की गली में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों युवक दशहरा मनाने के बाद घर लौट रहे थे। तीनों युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं लेकिन वे परिवार के साथ लंबे समय से शिमला में ही रह रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात कार में सवार होकर तीनों युवक कोर्टरोड से चक्कर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पैरापिट तोड़ते हुए पत्रकार विहार के भवन की गली में जा गिरी।

विज्ञापन


आवाज सुनकर भवन में रहने वाले लोग मौके पर आए और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मदद से तीनों को गंभीर हालत में आईजीएमसी पहुंचाया गया, लेकिन यहां अजय (27) और विशाल (27) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कपिल (30) का अस्पताल में उपचार चल रहा है।  तीनों निवासी गांव बटलाणा, शोघी के रहने वाले हैं।  कपिल की गर्दन समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281,125ए और 106 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में भवन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला है कि करीब 11:56 मिनट पर कार जा रही है और करीब एक मिनट बाद 11:57 बजे कार नीचे तेजी से गिरती हुई दिखाई दे रही है। सड़क से गाड़ी भवन की गली में गिरती हुई दिखाई दे रही है। हादसा जिस स्थान पर हुआ है वहां पर गाड़ियां भी पार्क थीं। गनीमत रही कि कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और न ही उस समय यहां से कोई व्यक्ति गुजर रहा था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक गाड़ी अजय चला रहा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस-बोलेरो जीप में टक्कर, सात जख्मी
नेशनल हाईवे-5 पर रविवार दोपहर ब्रौनी खड्ड के पास तेज रफ्तार बोलेरो सामने से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब दो बजे एक बोलेरो गाड़ी किन्नौर से रामपुर की ओर आ रही थी। जैसे ही यह ब्रौनी खड्ड के समीप मेहता स्टोन क्रशर के पास पहुंची तो उसकी सामने से आ रही निजी बस से टक्कर हो गई। यह बस रामपुर से काफनू की ओर जा रही थी। हादसे में बोलेरो चालक सहित गाड़ी में बैठे सात लोग मौके पर घायल हो गए। गाड़ी के चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति को अधिक चोटें आई हैं। घायलों में राजेश कुमार, निर्मला देवी, संत राम, सुंदरी देवी शिल्पा, मुस्कान, हहर्षित कुमार सभी निवासी गांव दयोथ, जिला बिलासपुर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed