{"_id":"dfa3dc1e-5877-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"second-administrative-reshuffle-may-be-today-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दूसरा प्रशासनिक फेरबदल आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दूसरा प्रशासनिक फेरबदल आज
शिमला/ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2013 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में दूसरा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने वाला है। लिस्ट बन चुकी है। सोमवार को यह जारी हो सकती है। इस सूची में करीब 32 अधिकारियों के नाम हैं। इन्हें बदला जा सकता है। रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला पहुंच गए। ऐसे में सोमवार को फेरबदल तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल में नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक फेरबदल की चरचा जोरों पर थी। पहले चरण में हिमाचल सरकार ने चालीस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल कर दिया था। इसके बाद दूसरे चरण की लिस्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। शनिवार को कार्मिक विभाग से लेकर सत्ता के गलियारों में तबादलों की जोरदार चरचा थी। मुख्यमंत्री के प्रदेश के बाहर होने के कारण इस सूची पर मुहर नहीं लग सकी है। रविवार को मुख्यमंत्री दिल्ली से वापस शिमला पहुंच गए हैं। इनके लौटने के बाद अगले कार्यकारी दिवस पर अधिकारियों के तबादले की सूची जारी होना संभावित है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि नई सरकार के नजदीक के सभी अधिकारियों को अभी तक अपनी इच्छा के पद नहीं मिल सके हैं। कई अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें पद राजधानी में चाहिए था, लेकिन तैनाती कहीं और मिली है। ऐसे अधिकारी दूसरी सूची में शामिल हो सकते हैं। पिछली सरकार में सत्ता के नजदीक रहे उन अधिकारियों को दूर करने के लिए काफी अधिकारी लाबिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सरकार में सत्ता का सुख भोग चुके कई अधिकारियों का नाम दूसरी लिस्ट में शामिल हो सकता है। ऐसा ही हाल पुलिस महकमे में भी है। वहां पर सत्ता सुख भोग चुके अधिकतर अधिकारी मुख्य धारा से हट चुके हैं, जो बचे हैं, उन्हें हटाने के लिए पांच साल वनवास काट चुके अधिकारी लाबिंग कर रहे हैं। सोमवार को विधानसभा सत्र से पहले दोनों ही वर्गों में अधिकारियों के तबादला आदेश जारी होने की संभावना है।