फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Search opertion stop in mandi himachal pradesh

मंडी हादसा: बारिश से रुका सर्च ऑपरेशन

Wed, 11 Jun 2014 10:59 PM IST
Updated Wed, 11 Jun 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
Search opertion stop in mandi himachal pradesh

ब्यास नदी में बहे हैदराबाद के इंजीनियरिंग छात्रों की तलाश और प्रभावी ढंग से जारी रखने के लिए तेलंगाना सरकार ने केंद्र सरकार से अतिरिक्त सुरक्षा बल मुहैया करवाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


वहीं मंडी में दोपहर तीन बजे के बाद भारी बारिश होने से बचाव कार्य बाधित हुआ है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तेलंगाना सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत की। इसमें सरकार ने सर्च ऑपरेशन के लिए 500 अतिरिक्त जवान केंद्र सरकार को घटना स्थल पर भेजने को कहा है।

विज्ञापन

तेलंगाना सरकार ने मदद मांगी

Search opertion stop in mandi himachal pradesh

मंडी में ‌पिछले तीन दिनों से बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे तेलंगाना के गृह मंत्री नरसिम्हा रेड्डी ने बुधवार को अमर उजाला से बातचीत में बताया कि तीन दिनों के रेस्‍क्यू ऑपरेशन में अभी तक सिर्फ 6 छात्रों के शव ही मिल पाए हैं।

अभी भी एक टूअर गाइड सहित 18 छात्रों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ऐसे मे छात्रों की तलाश के लिए अतिरिक्‍त सुरक्षा बल की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में तेलंगाना सरकार के अधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर स्थिति से अवगत करवाया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार इस संबंध में जल्द ही उचित कार्रवाई करेगी।

बारिश से सर्च ऑपरेशन रूका

Search opertion stop in mandi himachal pradesh

मंडी में बुधवार दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे क‌ि सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। तेज बारिश होने से नदी में पानी का बहाव भी बढ़ गया है। ऐसे में बचाव दलों को छात्रों की तलाश में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना के मुताबिक इसी दौरान बचाव दल की एक रॉफ्ट नदी में पत्‍थरों के बीच फंस गई थी।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी जवान को चोटें नहीं आई है। थोड़ी देर के भीतर ही रॉफ्ट को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन

शव परिजनों को सौंपा

Search opertion stop in mandi himachal pradesh

बुधवार को नदी में मिले इंजीनिय‌रिंग छात्र की शिनाख्त मोहम्मद साबिर हुसैन के तौर पर हुई है। बचाव दल ने हनोगी के समीप से शव को बरामद किया था।

इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को पंडोह डैम के समीप ठहरे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। जब शव को मौके पर लाया गया तो पूरा माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed