{"_id":"670e925e31518327b704b99b","slug":"scrub-typhus-wreaks-havoc-in-himachal-two-patients-die-in-igmc-shimla-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scrub Typhus: हिमाचल में स्क्रब टायफस का कहर, आईजीएमसी शिमला में दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Scrub Typhus: हिमाचल में स्क्रब टायफस का कहर, आईजीएमसी शिमला में दो मरीजों की मौत
Tue, 15 Oct 2024 09:33 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 15 Oct 2024 09:33 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।आईजीएमसी शिमला में एक 17 साल और एक 25 साल के मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
स्क्रब टायफस (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईजीएमसी शिमला में स्क्रब टायफस से दो मरीजों की मौत हो गई। दोनों मंडी और कुल्लू की रहने वाली थीं। एक की उम्र 17 और दूसरे की 25 साल थी। दोनों को कुछ दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल कराया गया था। मंगलवार को तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने स्क्रब टायफस से दो मरीजों की मौत की पुष्टि की है। आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से जान गंवाने वालों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले मंडी और शिमला के पंथाघाटी के रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हुई थी।
विज्ञापन
चिकित्सकों के मुताबिक तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, शरीर में अकड़न या शरीर टूटना, गर्दन में संक्रमण और बाजू के नीचे गिल्टियां आना स्क्रब टायफस के लक्षण हैं। ऐसे लक्ष्य नजर आने पर तुरंत अस्पताल आना चाहिए। इस बीमारी से बचने के लिए शरीर में सफाई का ध्यान रखें। घर और आसपास के वातावरण को साफ रखें। घर के चारों ओर घास, खरपतवार नहीं उगने दें।
विज्ञापन