फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjauli Masjid The demolition of illegal construction continued on the third day

Sanjauli Masjid: तीसरे दिन भी जारी रहा अवैध निर्माण गिराने का काम, छत से उखाड़ीं चादरें; जानें पूरा अपडेट

Wed, 23 Oct 2024 07:34 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Oct 2024 07:34 PM IST
सार

संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण गिराने का काम लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। मस्जिद की छत को उखाड़ने का ज्यादातर काम पूरा कर लिया गया है। इसकी चादरें हटा दी गई हैं।

विज्ञापन
Sanjauli Masjid The demolition of illegal construction continued on the third day
शिमला के संजौली में मस्जिद का छत तोड़ा । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी की संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण गिराने के लिए सरकार से मदद लेनी है या नहीं, इस पर मस्जिद कमेटी जल्द बैठक बुलाने जा रही है। बैठक में फैसला लिया जाएगा कि सरकार से मदद मांगी जाए या नहीं। मंगलवार को ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि यदि मस्जिद कमेटी अवैध निर्माण गिराने के लिए उनसे मदद मांगती है तो सरकार इसमें पूरी मदद करेगी।

विज्ञापन


मंत्री के इस बयान पर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने कहा कि कमेटी के सभी सदस्यों के साथ बैठकर इस पर चर्चा की जाएगी। यदि सबकी सहमति बनती है तो सरकार से मदद की मांग करेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि अभी वह शिमला से बाहर हैं। एक दो दिन में वापस आने पर कमेटी सदस्यों से बैठक करेंगे।
विज्ञापन




मस्जिद की छत को उखाड़ने का ज्यादातर काम पूरा
उधर, संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण गिराने का काम लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। मस्जिद की छत को उखाड़ने का ज्यादातर काम पूरा कर लिया गया है। इसकी चादरें हटा दी गई हैं। कमेटी का कहना है कि अभी पहले तोड़ी गई सामाग्री और चादरें रखने के लिए जगह का बंदोबस्त किया जा रहा है। इसे रखने के बाद ही आगे अवैध निर्माण तोड़ने का काम शुरू होगा। गौरतलब है कि आयुक्त कोर्ट ने संजौली मस्जिद में अवैध रूप से बनी उपरी तीन मंजिलें गिराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई संगठन, लोग कर रहे मदद की पेशकश
सोशल मीडिया पर कई लोग और संगठन संजौली मस्जिद का अवैध निर्माण गिराने के लिए मदद देने की पेशकश कर रहे हैं। हालांकि, अभी मस्जिद कमेटी खुद ही अवैध निर्माण तोड़ रही है। आयुक्त कोर्ट ने भी कमेटी को ही इसे तोड़ने के लिए आदेश दिया है। अन्य लोगों को इसमें शामिल करना है या नहीं, इस पर कमेटी ही फैसला लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed