फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Retired patwaris will be hired on a monthly honorarium of Rs 40000 CM Sukhu announced

Himachal News: 40 हजार मानदेय पर रखे जाएंगे सेवानिवृत्त पटवारी, सीएम सुक्खू ने दी जानकारी

Sun, 04 Jan 2026 10:43 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 Jan 2026 10:43 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा स्टाफ की कमी को देखते हुए सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी-कर्मचारी हायर करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Retired patwaris will be hired on a monthly honorarium of Rs 40000 CM Sukhu announced
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कंडाघाट में पत्रकारों से अनौचारिक बातचीत में सीएम सुक्खू ने सप्ताह में तीन दिन जमीन की तकसीम करने के बारे में कहा कि इस सुविधा से लोगों को राहत मिलेगी। स्टाफ की कमी को देखते हुए इसके लिए सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी-कर्मचारी हायर करने के निर्देश दिए गए। इसमें सेवानिवृत्त पटवारी को 40 हजार, कानूनगो को 50, नायब तहसीलदार को 60 और तहसीलदार को 70 हजार रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीन से संबंधित ऑनलाइन जो भी मामले लटके हुए हैं, उन्हें निपटाने के लिए भी पर भी जल्द सरकार कार्य करेगी।
विज्ञापन


सीएम ने परखा फोरलेन निर्माण कार्य, ड्रेनेज सुधारने के निर्देश
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कंडाघाट दौरे के दौरान कैथलीघाट के समीप अपना काफिला रुकवाकर फोरलेन निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से सोलन-कैथलीघाट और कैथलीघाट-ढली परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और मानसून से पहले ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछली बरसात में जल निकासी की कमी से काफी नुकसान हुआ था, जिसका स्थायी समाधान जरूरी है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए डायवर्जन पॉइंट पर पर्याप्त साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed