{"_id":"68f5df877ddad0119f01f316","slug":"requirement-of-tet-for-all-teachers-has-increased-the-number-of-applications-reaching-this-much-2025-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सभी शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता ने बढ़ाए आवेदन, इतनी पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सभी शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता ने बढ़ाए आवेदन, इतनी पहुंची संख्या
Mon, 20 Oct 2025 12:36 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:36 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास छह माह पहले जून 2025 में हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा के मुकाबले नवंबर में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदनों की संख्या 1972 अधिक है।
विज्ञापन
HP TET 2025
- फोटो : Amar ujala graphics
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट की ओर से सभी अध्यापकों के लिए टेट पास करना अनिवार्य कर दिए जाने से इस बार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते शिक्षा बोर्ड के पास छह माह पहले जून 2025 में हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा के मुकाबले नवंबर में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदनों की संख्या 1972 अधिक है।
विज्ञापन
इस दौरान जहां कुछ विषयों में आवेदनों की संख्या कम हुई है। वहीं जेबीटी, संस्कृत और मेडिकल विषयों के लिए आवेदनों की संख्या बढ़ी है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए 10 सितंबर से 8 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे। इस दौरान बोर्ड के पास कुल 38,883 आवेदन पहुंचे।
विज्ञापन
इसमें से 36,571 आवेदनों को सही पाया गया है। शिक्षा बोर्ड के पास इस बार दर्ज आवेदनों की संख्या छह माह पहले हुई परीक्षा से 1972 अधिक है। बोर्ड के पास जून के मुकाबले नवंबर में जेबीटी में 2615 आवेदन अधिक पहुंचे हैं, जबकि मेडिकल विषय में 237 और संस्कृत विषय में 616 आवेदन जून माह के मुकाबले अधिक हैं।
विज्ञापन
वहीं, इस दौरान कुछ विषयों में आवेदनों की संख्या कम भी हुई है, जिनमें आर्ट्स, नॉन मेडिकल और स्पेशल एजुकेटर आदि विषय शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि टेट के लिए आवेदनों की बढ़ोतरी का मुख्य कारण सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी अध्यापकों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने की अनिवार्यता हो सकती है।
Trending Videos
जून में हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा के मुकाबले इस बार शिक्षा बोर्ड के पास 1972 के करीब आवेदन अधिक पहुंचे हैं। शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने कुछ अधूरे पहुंचे आवेदनों को रद्द भी किया है। परीक्षा दो से 16 नवंबर तक होगी। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड