फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   RBI directives ignored in Himachal banks are not giving loans to farmers without guarantee

Himachal News: हिमाचल में आरबीआई के निर्देशों की अवहेलना, बैंक किसानों को नहीं दे रहे बगैर गारंटी कर्ज

Thu, 30 Oct 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 30 Oct 2025 06:00 AM IST
सार

आरबीआई के साफ निर्देश हैं कि किसानों से गारंटी लिए बिना उन्हें दो लाख रुपये तक का ऋण किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दिया जाए। लेकिन हिमाचल में ऐसा नहीं हो रहा है। यहां किसानों को गारंटर लाने के लिए कहा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
RBI directives ignored in Himachal banks are not giving loans to farmers without guarantee
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कई बैंक भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। वह किसानों को बगैर गारंटी का कर्ज नहीं दे रहे हैं, जबकि आरबीआई के साफ निर्देश हैं कि किसानों से गारंटी लिए बिना उन्हें दो लाख रुपये तक का ऋण किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दिया जाए। एक ओर जहां भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड ने किसानों को अधिक से अधिक रियायती कर्ज देकर उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करने का बीड़ा उठाया है, वहीं कई बैंक शाखाएं अपनी शर्तों पर ही किसानों को कर्ज दे रही हैं। इसकी शिकायत राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति तक भी पहुंची है।

विज्ञापन


समिति ने इस पर हैरानी जताई है। सभी बैंकों को आरबीआई के निर्देशाें पर ही किसानों को रियायती कर्ज देने के निर्देश दिए हैं। यह उल्लेखनीय है कि तीन लाख रुपये तक का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए चार प्रतिशत की दर से कर्ज दिया जा रहा है। बैंकों को बाकी का ब्याज किसानों की ओर से नाबार्ड देता है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने भी कहा है कि इस मामले का पता किया जाएगा और इस बारे में संबंधित प्राधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन


लच्छी राम ने 90 हजार का केसीसी बनाने का आवेदन किया तो गारंटर लाने को कहा
ठियोग तहसील की एक बैंक शाखा में किसान लच्छी राम ने 90 हजार का केसीसी बनाने का आवेदन किया तो उन्हें इसके लिए गारंटर लाने को कहा गया। लच्छी राम ने एक अन्य केसीसी धारक को किसान बनाया तो ही उनका किसान क्रेडिट कार्ड बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed