Ravan Dahan Shimla: जाखू में सीएम ने किया रावण दहन, नाभा के युवक मंडल ने झांकियों से दर्शाये युद्ध के दृश्य
Ravan Dahan Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जाखू हनुमान मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने शाम 6:30 बजे रिमोट से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। पढ़ें पूरी खबर...
विस्तार
राजधानी शिमला के जाखू हनुमान मंदिर परिसर में वीरवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दशहरा पर कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने शाम 6:30 बजे रिमोट से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया।
इस अवसर पर मंदिर में नाभा युवा कला केंद्र की ओर से झांकी भी निकाली गई। झांकियां नाभा से शुरू हुई और एजी चौक से लोअर बाजार, शेर ए पंजाब होते हुए रिज पहुंची और इसके बाद झांकियां 4:30 बजे जाखू हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर में उन्होंने श्रीराम और रावण सहित कुंभ कर्ण और मेघनाद के युद्ध के दृश्यों को दर्शाया। इस दौरान जाखू में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। सीएम सुक्खू ने कार्यक्रम में सभी को दशहरा की हार्दिक शुभ कामनाएं और बधाई दी।
जीवन में धर्म, न्याय और सत्य की राह पर चलने वाला व्यक्ति हर कठिनाई में भी स्थिर रहता है। रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन इस बात का प्रतीक है कि अज्ञान, अहंकार और अधर्म चाहे कितने भी प्रबल क्यों न हों, सच्चाई, धैर्य और विवेक से संपन्न व्यक्ति अंततः विजयी ही होता है।
विज्ञापन विज्ञापन
कृपा… pic.twitter.com/PRIZjG1b67— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) October 2, 2025
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने समरहिल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भी शाम 7:00 बजे शिरकत की और रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों दहन किया। यहां कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से ही शुरू हो गया था। इनमें विभिन्न वर्गों की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें लेमन स्पून रेस, थ्री लैग रेस, छोटे बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता और रस्सा कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इससे पहले यहां क्रिकेट और फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है।