{"_id":"5f1b122c8ebc3e63dd0c00cd","slug":"social-media-rampur-hp-news-sml339465936","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा के निकट चीन ने नहीं किया सड़क निर्माण: एसपी एसआर राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सीमा के निकट चीन ने नहीं किया सड़क निर्माण: एसपी एसआर राणा
Sun, 26 Jul 2020 06:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
एसपी किन्नौर एसआर राणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक समाचार चैनल द्वारा एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें खेमकुल और लाल द्वार के पास सीमा क्षेत्र में चीनी सेना की गतिविधियों और भारतीय सीमा के निकट चीन द्वारा किए गए सड़क निर्माण के बारे में बताया जा रहा है। इस सब पर किन्नौर जिले की जनता बिल्कुल भी विश्वास न करे। यह बात एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कही।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि खेमकुला, लाल द्वार और आसपास के भारतीय क्षेत्रों में चीनी सेना की कोई गतिविधि भारतीय क्षेत्र या फिर कहें कि किन्नौर जिले में नहीं पाई गई है। इस वायरल वीडियो में चीन द्वारा जिस सड़क के निर्माण का जिक्र किया जा रहा है, वह सड़क चीनी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा से 20 किलोमीटर दूर है। भारतीय क्षेत्र में चीन द्वारा कोई अतिक्रमण या अवैध गतिविधि जांच में सही नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
इस कारण सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सीमावर्ती इलाकों में स्थित पुलिस थाना और चौकियों को क्षेत्र में निरंतर सघन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया में फैलाई जा रही भ्रांतियों पर विश्वास न करें।
विज्ञापन