फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Kumar will take over as the chairman of the HP Rajya Chayan Aayog today

HP Rajya Chayan Aayog: राज्य चयन आयोग के अध्यक्ष ने सदस्य सुखदेव को दिलाई शपथ

Sat, 16 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 16 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के अध्यक्ष राजीव कुमार ने शनिवार को भूतपूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुखदेव सिंह को आयोग के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन
Rajiv Kumar will take over as the chairman of the HP Rajya Chayan Aayog  today
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के अध्यक्ष राजीव कुमार ने शनिवार को भूतपूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुखदेव सिंह को आयोग के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शनिवार दोपहर बाद आयोग के हाल में आयोजित समारोह में सर्वप्रथम आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने प्रदेश सरकार की ओर से जारी सुखदेव सिंह की नियुक्ति आदेश को अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया। राजीव कुमार ने सुखदेव सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान वन अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा, आयोग के उपसचिव राजीव ठाकुर, राज्य भूतपूर्व सैनिक निगम की सचिव दीप्ति मंढोत्रा मौजूद रहे। सुखदेव सिंह हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 2005 के अधिकारी रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद प्रदेश सरकार ने हाल ही में उन्हें एचपीआरसीए के सदस्य के रूप में नियुक्ति के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed