फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajeev Bindal claim for BJP state president is strong meeting will be held today for election management

Himachal BJP: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए राजीव बिंदल का दावा मजबूत, चुनाव प्रबंधन के लिए आज होगी बैठक

Sun, 29 Jun 2025 10:57 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Jun 2025 10:57 AM IST
सार

Himachal BJP: हिमाचल प्रदेश में वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की इस पद पर दोबारा ताजपोशी के लिए दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Rajeev Bindal claim for BJP state president is strong meeting will be held today for election management
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए सोमवार को नामांकन होगा। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की इस पद पर दोबारा ताजपोशी के लिए दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय दीपकमल शिमला में चुनाव अधिकारी राजीव भारद्वाज और संजीव कटवाल के पास अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। संभावित है कि सोमवार को एक ही नामांकन होगा। इसी दिन स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा का नया अध्यक्ष कौन होगा। हालांकि चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक जुलाई को प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शिमला में नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। इसके बाद होटल पीटरहॉफ में अभिनंदन समारोह होगा। प्रदेश भाजपा के सभी नेता समारोह में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक नामांकन होने की स्थिति में 200 से अधिक डेलीगेट्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह डेलीगेट्स पार्टी की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने की संभावना बहुत कम है। वर्तमान अध्यक्ष बिंदल को दोबारा से जिम्मेवारी सौंपने के लिए पार्टी नेत़ृत्व में लगभग सहमति बन गई है। उधर, राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार और लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज के नाम भी अभी चर्चा में हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम तक नए अध्यक्ष को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है। भाजपा मुख्यालय में रविवार दोपहर 12:00 बजे भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए एक नोटिस का प्रकाशन करेंगे। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन एवं भाजपा के समस्त पदाधिकारी गण टूटू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनेंगे। यह जानकारी  प्रदेश मीडिया प्रभारी करणनंदा ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रबंधन के लिए आज होगी बैठक
सोमवार को होने वाले नामांकन के लिए रविवार को पार्टी मुख्यालय दीपकमल में चुनाव प्रबंधन बैठक होगी। चुनाव अधिकारी राजीव भारद्वाज और संजीव कटवाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में 30 जून और एक जुलाई के कार्यक्रमों के लिए नेताओं की जिम्मेवारियां तय की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed