फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Raid in Shimla on information of Chitta smuggling three gangsters from Punjab arrested

Shimla News: चिट्टा तस्करी की सूचना पर शिमला में दबिश, पंजाब के तीन गैंगस्टर गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 01:23 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 17 Aug 2025 01:23 PM IST
सार

शुक्रवार को पुलिस ने चिट्टा तस्करी की सूचना पर शिमला के टुटू स्थित एक फ्लैट में दबिश दी। जहां से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर सुनील यादव गिरोह से जुड़े पंजाब के तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Raid in Shimla on information of Chitta smuggling three gangsters from Punjab arrested
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्पेशल सेल की टीम ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर सुनील यादव गिरोह से जुड़े पंजाब के तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश में केस दर्ज हैं। आरोपी उस समय पकड़े गए, जब शुक्रवार को पुलिस ने चिट्टा तस्करी की सूचना पर शिमला के टुटू स्थित एक फ्लैट में दबिश दी। इनके कब्जे से एक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह (27) निवासी गांव रानीवाला तहसील मलोट जिला मुक्तसर पंजाब, प्रदीप कुमार उर्फ सुक्खा (24) निवासी गांव सपनवाली पुलिस स्टेशन खुइयां सरबल तहसील अबोहर जिला फाजिल्का और जगपाल सिंह (27) निवासी गांव जंडवाला हनुमंता पुलिस स्टेशन खुइयां सरबल तहसील अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है। दबिश के दौरान रसोई में गैस चूल्हे के नीचे हरे रंग के बैग में एक पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने थाना बालूगंज में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का खुलासा, बिश्नोई गैंग से बचने के लिए छिपे थे
पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। आरोपियों ने बताया कि उनकी दुश्मनी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। तीनों अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर सुनील यादव के आदमी हैं। सुनील यादव की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में हत्या करवा दी थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विरुद्ध टिप्पणी की थी। इसके बाद बिश्नोई गैंग के लोग इनके पीछे पड़ गए। तब से यह अपनी जान बचाने के लिए जगह-जगह छिप रहे हैं। इसी वजह से इन्होंने अवैध देसी पिस्तौल रखी है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि टुटू में एक फ्लैट में दबिश के दौरान पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर रहे सुनील यादव से जुड़े तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed