फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Question Hour Himachal Assembly Monsoon Session CM Sukhvinder Singh Sukhu On Hamirpur-Mandi NH

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र: सीएम सुक्खू बोले- हमीरपुर-मंडी NH की कमियां जांचने के लिए बनेगी सचिव स्तरीय कमेटी

Mon, 02 Sep 2024 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Sep 2024 07:38 PM IST
सार

सोमवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की काम करने की रफ्तार कम है, इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में  हमीरपुर-मंडी नेशनल हाइवे के कामकाज की कमियों को जांचने के लिए सचिव स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
Question Hour Himachal Assembly Monsoon Session CM Sukhvinder Singh Sukhu On Hamirpur-Mandi NH
मानसून सत्र के दौरान सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर-मंडी नेशनल हाइवे के कामकाज की कमियों को जांचने के लिए सचिव स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी इस सड़क का मामला उठाया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की काम करने की रफ्तार कम है, इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने मामला उठाते हुए जांच की मांग की। विधायक ने कहा कि उनके क्षेत्र के लोगों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। सांसद कंगना भी इस ओर ध्यान देने की बजाय किसानों के खिलाफ टिप्पणी करने में व्यस्त हैं। जवाब में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 295 करोड़ की राशि मुआवजे के रूप में दी जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वर्ष 2017 में 69 एनएच की घोषणा की थी। बाद में उसमें से भी 25 योजनाएं मांगी गईं। अब इसमें भी कट लगाकर 6 सड़कों के प्रस्ताव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि घुमारवीं-सरकाघाट सड़क को इसमें शामिल करने को लेकर वह मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि घुमारवीं-सरकाघाट सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग के मानकों को पूरा करती है। इसके चौड़ीकरण का कार्य विश्व बैंक परियोजना के तहत सरकार द्वारा टू लेन के मानकों के अनुसार किया गया है।

तीन शैक्षणिक सत्रों के लिए मिली है छह माह की आयु में छूट : रोहित
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25, 2025-26 और 2026-27 के लिए पहली कक्षा में दाखिले देने के लिए छह माह की आयु में छूट दी गई है। 30 सितंबर तक की आयु इसके लिए निर्धारित की गई है। विधायक विनोद सुल्तानपुरी के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इससे अधिक छूट अब नहीं दी जा सकती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इसका प्रावधान किया गया है।



ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाएं तलाशने को नहीं चला है कार्यक्रम : गाेमाशिमला। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर युवा प्रतिभाओं को पहचानने व विकसित करने के लिए वर्तमान में कोई भी कार्यक्रम चलाए जाने का मामला सरकार के विचाराधीन नहीं हैं। विधायक मलेंद्र राजन के सवाल का लिखित जवाब देते हुए खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से कोई भी खेल अकादमियों को संचालित नहीं की जा रही है।

खैर के पेड़ को जड़ से उखाड़ा न जाए : विवेक
कुटलैहड़ के कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पहले जब कटान होता था तो वृक्ष का नंबर अंकित होता था। कटान आरे के साथ होता है। अब जड़ से पेड़ को उखाड़ा जा रहा है। कुटलैहड़ के जंगलों में ज्यादा से ज्यादा खैर लगाए जाएं। खैर को जड़ से न उखाड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि में जो खैर के पेड़ लगे हैं, उनमें अवैध कटान को रोकने के लिए अधिकारियों को शक्तियां दी जाएं, जिससे कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस बारे में चर्चा कर अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

जीएसटी से सरकार को हुई 12,610 करोड़ की आय : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि 2022-23 से 31 जुलाई 2024 तक राज्य सरकार को जीएसटी में कुल 12610 करोड़ रुपये की आय हुई है। 2022-23 में 5259 करोड़, 2023-24 में 5339 करोड़ और एक अप्रैल से 31 जुलाई 2024 तक 2011 करोड़ रुपये की आय हुई है। इस समय अवधि में सरकार को राज्य उत्पाद कर से कुल 5840 करोड़ रुपये की आय हुई है। 2022-23 में 2147 करोड़, 2023-24 में 2631 करोड़ और एक अप्रैल से 31 जुलाई 2024 तक 1062 करोड़ रुपये की आय हुई है। भाजपा विधायक जीत राम कटवाल के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed