फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Process of formation of district executive of BJP begins in Himachal

Himachal BJP: हिमाचल में भाजपा की जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू, बिंदल की मंजूरी के बाद होगी घोषणा

Fri, 18 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 18 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में भाजपा ने नए पदाधिकारियों के चयन का कार्य तीव्र गति से शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Process of formation of district executive of BJP begins in Himachal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम उठाते हुए जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में नए पदाधिकारियों के चयन का कार्य तीव्र गति से शुरू कर दिया गया है। पार्टी ने हर जिले में इस प्रक्रिया के संचालन के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, जो जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर उपयुक्त नामों की सूची तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने पहले ही सभी जिलों में अध्यक्षों की घोषणा कर दी थी। अब उन जिला अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव, मीडिया प्रभारी, आईटी प्रमुख, सोशल मीडिया प्रभारी सहित अन्य संगठनात्मक पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। यह प्रक्रिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की निगरानी में संचालित हो रही है। अंतिम सूची को मंजूरी देने का अधिकार उन्हीं को होगा। प्रदेश नेतृत्व की योजना है कि 30 जुलाई 2025 तक इस पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाए, ताकि पार्टी संगठन अगले चरण की गतिविधियों के लिए तैयार हो सके।
विज्ञापन


हिमाचल भाजपा ने राज्य में 17 संगठनात्मक जिलों को विभाजित किया हुआ है। सोलन, सिरमौर, ऊना, मंडी, बिलासपुर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, शिमला, कांगड़ा, चंबा, नूरपुर, देहरा, पालमपुर, सुंदरनगर, हमीरपुर, किन्नौर और महासू को संगठनात्मक जिला बनाया गया है। प्रत्येक जिले में पार्टी की संरचना को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से यह कार्य हो रहा है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, जिला कार्यकारिणियों के गठन के बाद भाजपा आगामी दिनों में मंडल कार्यकारिणी, मोर्चा संगठन और प्रकोष्ठों के पुनर्गठन की ओर भी बढ़ेगी। यह कवायद 2026 की तैयारियों और 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं से चलता है और जब संगठन मजबूत होता है तो चुनावी जीत आसान हो जाती है। भाजपा की यह संगठनात्मक कवायद संकेत देती है कि पार्टी राज्य में अपने आधार को और अधिक सुदृढ़ करने में जुट गई है। कार्यकारिणियों के गठन के बाद पार्टी अपने राजनीतिक, सामाजिक और जनसंपर्क अभियानों को और धार देने की योजना पर काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed