{"_id":"67ebff9099248bfec6089e5a","slug":"police-constable-recruitment-129-female-candidates-passed-physical-standard-and-efficiency-test-on-first-day-2025-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल भर्ती: पहले दिन 129 महिला अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण की शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कांस्टेबल भर्ती: पहले दिन 129 महिला अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण की शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा
Tue, 01 Apr 2025 08:30 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 01 Apr 2025 08:30 PM IST
सार
शिमला में पुलिस कांस्टेबल (महिला एवं पुरुष) भर्ती के पहले दिन महिला अभ्यर्थी सुबह पांच बजे ही मैदान के बाहर पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
शिमला के पुलिस ग्राउंड भराड़ी में पुलिस भर्ती देती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला शिमला में पुलिस कांस्टेबल (महिला एवं पुरुष) भर्ती के पहले दिन 403 महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। 129 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास कर ली है। महिला अभ्यर्थियों में पुलिस में भर्ती होने का ऐसा जज्बा था कि सुबह पांच बजे ही मैदान के बाहर पहुंच गई थीं। दस्तावेजों की जांच के बाद शारीरिक मानक और दक्षता का परीक्षण किया गया। पुलिस भर्ती एक से 11 अप्रैल तक होगी।
विज्ञापन
महिला अभ्यर्थियों के लिए 4 अप्रैल तक की तिथि रोल नंबर आधार पर जारी की गई है। इसके बाद 5 अप्रैल से पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती शुरू होगी। वहीं परीक्षाएं देने वाले अभ्यर्थियों के लिए भर्ती कमेटी ने डेटशीट दिखाकर अवकाश के दिन या अन्य दिनों में भर्ती में भाग लेने की छूट प्रदान की है। जिला पुलिस के मुताबिक जरूरत पड़ने पर किसी भी अभ्यर्थी का डोप टेस्ट भी करवाया जा सकता है। जिला शिमला से कांस्टेबल भर्ती के लिए 12,793 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
2 अप्रैल को रोल नंबर 22026546 से 22027745 तक महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 3 अप्रैल को 22027746 से 22028945 रोल नंबर तक महिला अभ्यर्थियों और 4 अप्रैल को 22028946 से 22030188 तक, रोल नंबर की महिला अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
पांच अप्रैल से शुरू होगी पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का नया कार्यक्रम 5 अप्रैल से शुरू होगा। 5 अप्रैल को रोल नंबर 21060965 से 21062164 तक के उम्मीदवारों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 6 अप्रैल को रोल नंबर 21062165 से 21063364 तक, 7 अप्रैल को रोल नंबर 21063365 से 21064564 तक, 8 अप्रैल को 21064565 से 21065764 तक, 9 अप्रैल को 21065765 से 21066964 तक, 10 अप्रैल को रोल नंबर 21066965 से 21068164 तक और 11 अप्रैल को 21068165 से 21069316 तक के उम्मीदवारों की परीक्षा होगी।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का नया कार्यक्रम 5 अप्रैल से शुरू होगा। 5 अप्रैल को रोल नंबर 21060965 से 21062164 तक के उम्मीदवारों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 6 अप्रैल को रोल नंबर 21062165 से 21063364 तक, 7 अप्रैल को रोल नंबर 21063365 से 21064564 तक, 8 अप्रैल को 21064565 से 21065764 तक, 9 अप्रैल को 21065765 से 21066964 तक, 10 अप्रैल को रोल नंबर 21066965 से 21068164 तक और 11 अप्रैल को 21068165 से 21069316 तक के उम्मीदवारों की परीक्षा होगी।