फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PAT LEET Exam 2025 candidates will be able to understand question paper pattern by looking at model paper

Himachal Pradesh: मॉडल पेपर देख प्रश्नपत्र का पैटर्न समझ सकेंगे लीट-पैट के अभ्यर्थी, इस दिन होगी परीक्षाएं

Wed, 30 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 30 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) 18 मई को प्रदेश के करीब 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जबकि लीट परीक्षा 25 मई को 9 परीक्षा केंद्रों पर होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
PAT LEET Exam 2025 candidates will be able to understand question paper pattern by looking at model paper
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट) के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए इस बार प्रोस्पेक्टस के साथ मॉडल पेपर भी जारी किया है, जिससे अभ्यर्थी प्रश्नपत्र का पैटर्न और कठिनाई स्तर समझ सकें। इससे पहली बार परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से मदद मिलेगी।

विज्ञापन


बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) 18 मई को प्रदेश के करीब 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जबकि लीट परीक्षा 25 मई को 9 परीक्षा केंद्रों पर होगी। पैट परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी, जिसमें कुल 150 प्रश्न होंगे। इनमें 50 प्रश्न भौतिक विज्ञान, 30 रसायन विज्ञान, 50 गणित और 20 प्रश्न अंग्रेजी से संबंधित होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा।

विज्ञापन

लीट परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। इसमें गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और सामान्य विज्ञान से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा सामान्य ज्ञान से संबंधित 25 प्रश्न होंगे, जिनमें से 17 प्रश्न हिमाचल प्रदेश से, 5 प्रश्न राष्ट्रीय स्तर से और 3 प्रश्न अंतरराष्ट्रीय स्तर से होंगे। इस परीक्षा में भी सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती होगी।

तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुचारु रूप से कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। मॉडल पेपर जारी करने का उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों की प्रकृति से अवगत कराना है ताकि वे बेहतर तैयारी कर सकें। बोर्ड प्रबंधन का यह प्रयास अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, खासकर उन छात्रों के लिए जो पहली बार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed