{"_id":"68090e5b5ed5c8523202e95c","slug":"pahalgam-terror-attack-fear-among-tourists-visiting-shimla-tourists-conversation-with-amar-ujala-2025-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Terror Attack: शिमला घूमने आए पर्यटकों में डर, जानें अमर उजाला से बातचीत में क्या बोले टूरिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Terror Attack: शिमला घूमने आए पर्यटकों में डर, जानें अमर उजाला से बातचीत में क्या बोले टूरिस्ट
Thu, 24 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:00 AM IST
सार
कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बायसरन में मंगलवार दोपहर हुए आतंकी हमले 26 लोगों की मौत हो गई। आतंकी हमले के बाद शिमला आए पर्यटकों में भी डर का माहौल है।
विज्ञापन
शिमला आए पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में सैलानियों पर हुए हमले से शिमला घूमने आए सैलानी भी सकते में हैं। पर्यटकों ने बातचीत के दौरान कहा कि शिमला एक शांत जगह है लेकिन जिस तरह से पहलगाम में हमला हुआ है उसके मद्देनजर यहां भी पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए। कुछ पर्यटकों ने कुफरी में मनमर्जी के दाम वसूलने के आरोप लगाए। सरकार औरर जिला प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
शिमला आना एक अच्छा फैसला था। पिछले कुछ दिनों से यहां आना और घूमना एक अच्छा अनुभव रहा लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले घटना के बाद से परिवार के लोग बहुत डरे हुए हैं। घटना के बाद बाकी पर्यटन स्थलों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में अच्छी सुरक्षा व्यवस्था होना बहुत जरूरी है- निकेश अवस्थी, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
पहलगाम में घटना का पता चला तब डर महसूस हुआ। ऐसी घटना हिमाचल में न हों, इसके लिए सुरक्षा कर्मी तैनात होने चाहिए। इसके अलावा निजी टैक्सी चालकों की पहचान और किराये की जानकारी के लिए मीटर सिस्टम होना चाहिए। जिससे किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके- प्रियंवदा माहंती, ओडिशा
विज्ञापन
शिमला में पहली बार घूमने आए है यहां का अनुभव कुल मिलाकर अच्छा रहा लेकिन जब हम कुफरी के एक एडवेंचर पार्क में ले जाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई। उनसे झूठ कहा गया कि वहां गाड़ी नहीं जाती और उनसे टैक्सी में जाने के लिए कई गुना ज्यादा किराया वसूला गया, पूछने पर कहा कि ये दरें सरकार ने लागू की हैं- शौर्य, उत्तराखंड
यहां आकर शांति महसूस होती है, लेकिन जब कश्मीर जैसी घटनाएं होती हैं तो एक डर का माहौल पैदा हो जाता हैं। हालांकि हिमाचल आने पर सुरक्षा व्यवस्था अच्छी है सभी एंट्री प्वाइंट पर सही तरीके से जांच हो रही है। मुख्य पर्यटन स्थल रिज, मालरोड पर आने वालों की जांच होनी चाहिए- प्रतीक सिंह, चंडीगढ़
पहली बार शिमला घूमने आए हैं यहां परिवार के साथ आकर काफी अच्छा लग रहा है। ऐसी घटनाओं के बाद कहीं जाने से पहले डर लगता है। इसके लिए लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि, पर्यटकों को किसी तरह की चिंता न हो- पुष्पा चौहान, चंडीगढ़
छात्रों के एक समूह रिशभ सारस्वत, परम बतरा और अरनव चौधरी ने बताया कि वह हरियाणा यमुना नगर से शिमला स्काउट एंड गाइड की ओर से शिमला घूमने आए हैं। बताया कि यहां के रिज मैदान, मालरोड, मंदिरों, बाजारों में घूमकर अच्छा लग रहा है। यहां का मौसम बहुत अच्छा है। यहां आकर अच्छा लग रहा है।
पहली बार शिमला घूमने आए हैं यहां परिवार के साथ आकर काफी अच्छा लग रहा है। ऐसी घटनाओं के बाद कहीं जाने से पहले डर लगता है। इसके लिए लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि, पर्यटकों को किसी तरह की चिंता न हो- पुष्पा चौहान, चंडीगढ़
छात्रों के एक समूह रिशभ सारस्वत, परम बतरा और अरनव चौधरी ने बताया कि वह हरियाणा यमुना नगर से शिमला स्काउट एंड गाइड की ओर से शिमला घूमने आए हैं। बताया कि यहां के रिज मैदान, मालरोड, मंदिरों, बाजारों में घूमकर अच्छा लग रहा है। यहां का मौसम बहुत अच्छा है। यहां आकर अच्छा लग रहा है।